फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five primary members of the AITC including former Goa MLA Lavoo Mamlatdar submitted their resignation

गोवा: चुनाव से पहले टीएमसी को झटका, पांच सदस्यों ने इस्तीफा भेजकर कहा- राज्य को बांटने वाली पार्टी के साथ नहीं रह सकते

Sat, 25 Dec 2021 09:57 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 25 Dec 2021 09:57 AM IST
सार

गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक जारी है। नेताओं का इस पार्टी से उस पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला टीएमसी का है। 

विज्ञापन
Five primary members of the AITC including former Goa MLA Lavoo Mamlatdar submitted their resignation
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोवा विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गोवा के पूर्व विधायक लवू मामलातदार सहित तृणमूल कांग्रेस के पांच सदस्यों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुतबाकि, ये सभी सदस्य भाजपा में शामिल हो सकते हैं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के नाम लिख पत्र में सदस्यों ने कहा कि वह ऐसी पार्टी के साथ नहीं रह सकते जो गोवा को बांटने का काम करती है।

विज्ञापन



बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार राज्य का दौरा कर रही हैं। साथ ही पार्टी विस्तार के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं। टीएमसी ने गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

 


वहीं, गोवा में आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लगे हैं। इस महीने की शुरुआत में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक ने कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अलेक्सो रेजिनाल्डो लोरेंको ने भी विधानसभा सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed