{"_id":"61a2cc77dc0941792367683a","slug":"five-people-killed-including-police-officer-in-attack-by-depressed-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा : अवसाद ग्रस्त व्यक्ति के हमले में पुलिस अधिकारी सहित पांच लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा : अवसाद ग्रस्त व्यक्ति के हमले में पुलिस अधिकारी सहित पांच लोगों की मौत
Sun, 28 Nov 2021 05:56 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला।
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:56 AM IST
सार
आरोपी ने शनिवार को शेवरतली गांव में अपने घर में पत्नी, दो किशोर बेटियों और भाई पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें तीनों की मौके पर ही हो गई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा के खोवई जिले में शनिवार को एक व्यक्ति ने रॉड से हमला कर एक पुलिस अधिकारी सहित पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। हमले में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा, हमलावर की पहचान प्रदीप देबरॉय के रूप में हुई है, जो अवसाद ग्रस्त बताया जा रहा है।
विज्ञापन
एसपी किरण कुमार कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि प्रदीप ने शनिवार को शेवरतली गांव में अपने घर में पत्नी, दो किशोर बेटियों और भाई पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें तीनों की मौके पर ही हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर टीम के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर सत्यजीत मलिक भी देबरॉय ने हमला कर दिया। उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने एक ऑटोरिक्शा वाले को भी मार डाला।
विज्ञापन