{"_id":"6a11289cbbf10a99ca0269ea","slug":"five-people-killed-in-a-horrific-road-accident-in-karnataka-truck-car-collision-truck-driver-absconding-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत; ट्रक चालक फरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Road Accident: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत; ट्रक चालक फरार
Sat, 23 May 2026 09:40 AM IST
रिया दुबे
कलबुर्गी (कर्नाटक), पीटीआई
कलबुर्गी (कर्नाटक), पीटीआई
Published by: रिया दुबे
Updated Sat, 23 May 2026 09:40 AM IST
सार
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-150 पर ट्रक और क्रूजर वाहन की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। सभी लोग एक रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : stock.adobe
विस्तार
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हादसा चित्तापुर तालुक के लाडलापुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-150 पर हुआ, जहां एक क्रूजर वाहन और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।
मृतकों की पहचान टोलुसाब काशवार (27), हुसैन शाह (48), मैबूब अली (45), रसूल बी (42) और फातिमा अली (38) के रूप में हुई है। सभी चित्तापुर तालुक के इंगालगी गांव के निवासी थे और आपस में रिश्तेदार थे।
विज्ञापन
रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चालक समेत पांच लोग वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11:40 बजे सामने से आ रहे तमिलनाडु के एक ट्रक ने क्रूजर वाहन को कथित तौर पर सीधी टक्कर मार दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर वाहन में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का असर इतना गंभीर था कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

कैसे हुई हादसा?
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात मृतकों के एक रिश्तेदार की तबीयत निमोनिया से जुड़ी जटिलताओं के कारण बिगड़ गई थी। इसके बाद आठ लोग क्रूजर वाहन में उसे इलाज के लिए यादगिर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराने गए थे।