{"_id":"647cc77d76072d9b22079cee","slug":"five-people-died-after-a-car-collided-with-a-private-bus-in-chandrapur-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: चंद्रपुर में कार और ट्रक में हुई टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दर्दनाक हादसा: चंद्रपुर में कार और ट्रक में हुई टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल
Sun, 04 Jun 2023 10:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 04 Jun 2023 10:49 PM IST
सार
हादसा जिला मुख्यालय से करीब 115 किलोमीटर दूर नागभिड थानाक्षेत्र के कंपा गांव में शाम चार बजे हुआ। पता चला है कि कार में सवार लोग नागपुर से नागभिड जा रहे थे। उसमें छह लोग सवार थे। कंपा गांव में कार सामने से आ रही एक बस से टकरा गयी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक प्राइवेट बस और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई और एक लड़की को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, हादसा जिला मुख्यालय से करीब 115 किलोमीटर दूर नागभिड थानाक्षेत्र के कंपा गांव में शाम चार बजे हुआ। पता चला है कि कार में सवार लोग नागपुर से नागभिड जा रहे थे। उसमें छह लोग सवार थे। कंपा गांव में कार सामने से आ रही एक बस से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर जान चली गयी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार को काटकर उनके शव निकाले गये।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक लड़की और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें नागभिड ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं लड़की को आगे के इलाज के लिए बाद में नागपुर ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस सड़क हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं।
विज्ञापन