{"_id":"60e3fa237e9ff350ae44323f","slug":"five-lions-are-seen-on-the-highway-of-gujarat-amreli-walking-together-during-the-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: अमरेली हाईवे पर टहलते दिखाई दिए पांच शेर, लोगों ने उठाया इस अनोखे दृश्य का लुफ्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: अमरेली हाईवे पर टहलते दिखाई दिए पांच शेर, लोगों ने उठाया इस अनोखे दृश्य का लुफ्त
Tue, 06 Jul 2021 12:07 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरैली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरैली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:07 PM IST
सार
गुजरात के अमरेली में हाईवे पर पांच शेर एक साथ टहलते हुए नजर आए। हालांकि शेरों ने किसी पर हमला नहीं किया। सड़कों पर शेरों को टहलते हुए लोगों ने वीडियो बनाकर इस दृश्य का लुफ्त उठाया।
विज्ञापन
गुजरात के अमरैली में हाईवे पर चहलकदमी करते दिखे शेर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैसे तो शेर का घर जंगल है लेकिन जब इंसान ही उनके घरों में घुसने लगे तो शेरों का शहरों या गांवों में आना लाजमी है। ठीक ऐसा ही एक नजारा गुजरात के अमरेली में देखने को मिला, जहां एक नहीं, दो नहीं बल्कि पांच शेर एक साथ राजमार्ग पर चहलकदमी करते नजर आए।
विज्ञापन
गुजरात के राजुला-अमरेली-पिपावाव हाईवे पर अचानक एक साथ पांच शेर सड़क पर टहलते हुए नजर आए। बता दें कि कोरोना की वजह से सड़कों पर रात में लोगों की आवाजाही कम हो जाती है, जिससे शेर जैसे जानवर हाईवे पर टहलते हुए दिखाई दे जाते हैं। हालांकि ऐसे नजारे कम देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इस समय मॉनसून का माहौल है और शेरों का मैटिंग का समय चल रहा है। ऐसे में वह जंगल छोड़कर सड़कों पर आ ही जाते हैं, लेकिव शेर इस तरह किसी हाईवे पर दिख जाएं, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। बता दें कि मैटिंग के समय शेरों का व्यवहार काफी खतरनाक होता है। गुजरात के अमरेली में शेरों की तादाद 400 से ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में शिकार की कमी भी हो जाती है। तब शेर इंसानों की बस्ती में आता है और घरेलू पशुओं का शिकार अपनी भूख को मिटाता है।
विज्ञापन