फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five JDU MLAs join ruling BJP in Manipur

Manipur: मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को लगा बड़ा झटका, पांच विधायक भाजपा में हुए शामिल

Sat, 03 Sep 2022 12:15 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 03 Sep 2022 12:15 AM IST
सार

भाजपा में शामिल होने वाले विधायको में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक ए एम खाउटे और थांगजाम अरुणकुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
Five JDU MLAs join ruling BJP in Manipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर में बिहार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा है। यहां जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा कि मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। जदयू ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में 38 में से छह सीटों पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन


भाजपा मणिपुर ने ट्वीटर पर एक पत्र जारी किया है, जिसमें भाजपा में शामिल होने वाले जदयू विधायकों के नाम हैं। भाजपा में शामिल होने वाले विधायको में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक ए एम खाउटे और थांगजाम अरूणकुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जद (यू) ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में 38 सीटों में से छह पर जीत हासिल की थी। खौटे और अरुणकुमार ने पहले भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग की थी, लेकिन भगवा पार्टी द्वारा उम्मीदवारी से इनकार करने के बाद जद(यू) में शामिल हो गए थे।


मैं पीएम पद की दौड़ में नहीं : नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘भ्रष्ट लोगों को बचाने के लिए ध्रुवीकरण’ के तंज को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर शुक्रवार को निशाना साधा। कहा, वह क्या बोलते हैं, मैं इस पर ध्यान नहीं देता। साथ ही कहा कि वह पीएम पद की दौड़ में नहीं हैं। मोदी के बयान के संदर्भ में उन्होंने याद दिलाया कि वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के शासनकाल के दौरान केंद्र में थे।

भाजपा के साथ गठबंधन टूटने के बाद नीतीश के राष्ट्रीय राजनीति में आने की चर्चा की जा रही है, लेकिन उन्होंने  फिर कहा कि मैं पीएम पद की दौड़ में नहीं हैं। जदयू के मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए केंद्र की राजनीति में भूमिका निभाने संबंधी सवालों के जवाब में नीतीश ने कहा, छोड़िए ये सब बात। वहीं, पार्टी मुख्यालय पर लगे बड़े-बड़े पोस्टरों में से कुछ पर लिखा है ‘प्रदेश में दिखा, देश में दिखेगा।’ इनके कई अर्थ निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed