फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five foreign students attacked at Gujarat University, mob vandalises hostel room, vehicles

Gujarat: गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में देर रात हंगामा, विदेशी छात्रों से की मारपीट, पांच घायल

Sun, 17 Mar 2024 12:42 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 17 Mar 2024 12:42 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बताया कि गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रावास में 75 विदेशी छात्र रहते हैं। कल रात करीब साढ़े 10 बजे बजे छात्रों का एक ग्रुप नमाज पढ़ रहा था। तभी कुछ लोग आए और उन्हें नमाज पढ़ने से रोकने लगे।

विज्ञापन
Five foreign students attacked at Gujarat University, mob vandalises hostel room, vehicles
गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नमाज पढ़ने पर हंगामा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों पर देर रात हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है झगड़े के दौरान पांच विदेशी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने वाले असामाजिक तत्वों द्वारा नारेबाजी और पथराव भी किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नमाज पढ़ने पर हंगामा
हमले को लेकर बताया जा रहा है कि रमजान में रात के समय उज्बेकिस्तान, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के छात्र अपने कमरों में नमाज अदा कर रहे थे, जब लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर इसका विरोध किया और धार्मिक नारे लगाए। इससे दोनों गुटों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बाद मारपीट तक पहुंच गया। इस झगड़े में पांच विदेशी छात्र घायल हो गए। यह घटना गुजरात विश्वविद्यालय के ब्लॉक ए में हुई जहां विदेशी छात्र रहते हैं।
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज
अहमदाबाद शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) नीरज कुमार बडगुजर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही आश्वासन दिया कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल विदेशी छात्रों के बारे में बडगुजर ने कहा कि केवल एक छात्र अस्पताल में भर्ती है, जबकि अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने कहा, 'गुजरात विश्वविद्यालय में लगभग 300 विदेशी छात्र पढ़ते हैं और लगभग 75 विदेशी छात्र ए ब्लॉक में रहते हैं। कल रात करीब साढ़े 10 बजे बजे छात्रों का एक ग्रुप नमाज पढ़ रहा था। लगभग 20-25 लोग आए और उनसे पूछा कि वे यहां नमाज क्यों अदा कर रहे हैं और इसके बजाय इसे मस्जिद में पढ़ना चाहिए। उनके बीच बहस शुरू हो गई, बाहर से आए लोगों द्वारा पथराव किया गया और उनके कमरों में तोड़फोड़ की गई।'

मलिक ने कहा, 'पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और 20-25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। कानून व्यवस्था की स्थिति अब नियंत्रण में है। श्रीलंका और ताजिकिस्तान के दो छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

पुलिस ट्रिगर पॉइंट्स की जांच करने की कोशिश कर रही
गुजरात यूनिवर्सिटी की वीसी नीरजा अरुण गुप्ता ने कहा, 'बीती रात करीब साढ़े 10 बजे हॉस्टल में एक घटना हुई जहां विदेशी छात्र रहते हैं। यहां करीब 300 छात्र पढ़ते हैं। उनमें से 75 ए ब्लॉक में रहते हैं। दो गुटों में झड़प हो गई, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। कुछ विदेशी छात्र घायल हो गए। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस और सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ वीडियो वायरल हैं और पुलिस ट्रिगर पॉइंट्स की जांच करने की कोशिश कर रही है।'

आंखों देखी घटना बताई
घटना के दौरान मौजूद अफगानिस्तान के एक छात्र ने बताया, 'कल रात करीब 11 बजे 10 से 15 लोग हमारे हॉस्टल में आए। उनमें से तीन हमारे छात्रावास की इमारत में घुस गए जब हम नमाज अदा कर रहे थे। इन लोगों ने बताया कि नमाज करने की अनुमति नहीं है और जय श्री राम के नारे लगाए। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को धक्का देकर वहां से निकाल दिया और फिर नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। जब अन्य गैर-मुस्लिम विदेशी छात्र हमारी मदद के लिए आए, तो उन पर भी हमला किया गया। उनके कमरों में तोड़फोड़ की गई। लैपटॉप, मोबाइल फोन और शीशे तोड़ दिए गए। पांच छात्र, जिनमें दक्षिण अफ्रीका के दो और अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान और श्रीलंका के एक-एक छात्र शामिल हैं, घायल हो गए हैं।'

छात्र ने दावा किया कि इन लोगों के भागने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। विदेशी छात्रों पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के अनुसार कम से कम पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।


गृह मंत्री सांघवी ने बुलाई बैठक
एक अधिकारी ने कहा कि गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने मामले को लेकर गुजरात पुलिस के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तत्काल बैठक बुलाई है। गुजरात विश्वविद्यालय पुलिस थाने के पीआई एसआर बावा ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और फिलहाल उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed