फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five CISF employees and three others arrested over allegedly conducting a fake IT raid Bidhanagar Police

West Bengal: बंगाल में फर्जी आयकर छापेमारी का मामला, पांच CISF कर्मचारियों और तीन अन्य को किया गया गिरफ्तार

Thu, 27 Mar 2025 10:00 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 27 Mar 2025 10:00 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में फर्जी आयकर छापेमारी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इनमें से पांच सीआईएसएफ के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Five CISF employees and three others arrested over allegedly conducting a fake IT raid Bidhanagar Police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पश्चिम बंगाल में फिल्मी स्टाइल में फर्जी अधिकारी बनकर छापेमारी करने का मामला सामने आया है। बॉलीवुड फिल्म 'स्पेशल-26' की तरह कुछ लोग फर्जी आयकर आधिकारी बनकर छापेमारी कर रहे थे और लोगों से धन की उगाही कर रहे थे। अब पुलिस ने फर्जी आयकर छापेमारी के आरोप में पांच सीआईएसएफ कर्मचारियों और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। बिधाननगर पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन


मामले की जांच जारी
बागुईआटी पुलिस स्टेशन में दर्ज एक फर्जी आईटी छापे की शिकायत में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 18 मार्च को शुरू किए गए इस मामले में गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से पांच व्यक्ति सीआईएसएफ के कर्मचारी पाए गए। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बंगाल में फिर बवाल, भाजपा नेता अर्जुन सिंह के आवास के बाहर बमबाजी; पुलिस पर मूकदर्शक बनने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर छापे की आड़ में घर में लूटपाट करने का आरोप
मामले में सीआईएसएफ की ओर से भी बयान जारी किया गया है। सीआईएसएफ के मुताबिक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कोलकाता पुलिस की ओर से दर्ज मामले में आंतरिक जांच शुरू कर दी है। मामले में एक महिला कांस्टेबल सहित पांच CISF कर्मियों को 26 मार्च को तीन अन्य के साथ गिरफ्तार किया गया था। इन पर कोलकाता के पास 18 मार्च को आयकर छापे की आड़ में एक घर में लूटपाट करने का आरोप है। 

CISF ने कर्मियों को तत्काल किया निलंबित
बयान में कहा गया कि जांच एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा की जा रही है और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। सभी पांच CISF कर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम कोलकाता पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं और जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़
बिधाननगर पुलिस ने साल्ट लेक सेक्टर-5 में छापेमारी की और एक अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और लगभग 67 लाख रुपये, अन्य तकनीकी गैजेट और दस्तावेज जब्त किए गए। आरोपियों को कोर्ट ने सात-सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

23.94 लाख रुपये के निवेश धोखाधड़ी का मामला?
मामला 23.94 लाख रुपये के निवेश धोखाधड़ी के संबंध में एक लिखित शिकायत के आधार पर शुरू किया गया था। ये लोग संगठित तरीके से बैंक खाते खोलने में शामिल पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed