फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   five arrested in Arunachal after shooting at border with Assam that killed two

Border Dispute: असम सीमा पर गोलीबारी के आरोप में पांच गिरफ्तार, अरुणाचल में कार्रवाई; दो लोगों की हो गई थी मौत

Tue, 06 Jun 2023 05:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 06 Jun 2023 05:27 PM IST
सार

पुलिस प्रवक्ता रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें लिकाबली पुलिस थाने में रखा गया है। उन्होंने कहा, पुलिस घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने की कोशिश कर रही है और सच्चाई का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
five arrested in Arunachal after shooting at border with Assam that killed two
असम-अरुणाचल सीमा क्षेत्र में गोलीबारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के निचला सियांग जिले में असम से लगी राज्य की सीमा पर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में मंगलवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

पुलिस प्रवक्ता रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें लिकाबली पुलिस थाने में रखा गया है। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान बागम तासो, इगिप तासो, मिकजोम तासो, बोम्पर तासो और योंगम न्गुबा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, पुलिस घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने की कोशिश कर रही है और सच्चाई का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

असम के धेमाजी जिले में सोमवार को अंतरराज्यीय सीमा पर कथित गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। धेमाजी के लोगों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया था। कुछ ग्रामीण पहले से ही व्यवस्था करने के लिए चले गए थे।
 

विज्ञापन

असम पुलिस ने बताया कि वे कथित तौर पर गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीन अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा धेमाजी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और व्यक्ति की मौत हो गई। असम और अरुणाचल प्रदेश 804 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं और दोनों पक्ष सीमा विवादों को हल करने के लिए चर्चा कर रहे हैं।
 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने 20 अप्रैल को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सीमा विवाद को हल करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। 
 

अरुणाचल प्रदेश को 1972 में एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। उसका दावा है कि मैदानी इलाकों में कई वनाच्छादित इलाके जो पारंपरिक रूप से पहाड़ी आदिवासी प्रमुखों और समुदायों के थे, उन्हें एकतरफा असम में स्थानांतरित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed