{"_id":"63d43143de7be93d9a4bdaa2","slug":"five-arrested-for-looting-medals-from-ex-olympian-prabodh-tirkey-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: हॉकी टीम के पूर्व कप्तान तिर्की के मेडल चुराने वाले पांच गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: हॉकी टीम के पूर्व कप्तान तिर्की के मेडल चुराने वाले पांच गिरफ्तार
Sat, 28 Jan 2023 09:08 PM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भुवनेश्वर।
एजेंसी, भुवनेश्वर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 28 Jan 2023 09:08 PM IST
सार
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित उनके आवास में चोरी 20 जनवरी को हुई थी। उस दिन तिर्की परिवार के साथ विश्व कप हाकी मैच देखने राउरकेला गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की के घर से उनके मेडल व अन्य कीमती सामान चुराने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित उनके आवास में चोरी 20 जनवरी को हुई थी। उस दिन तिर्की परिवार के साथ विश्व कप हाकी मैच देखने राउरकेला गए थे। चोरी गए सामान में 14 मेडल, सोने के गहने, एक कैमरा, दो मोबाइल फोन व एक एलईडी टीवी शामिल है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाशों ने सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाया और लूट से पहले रेकी की। इस तरह गिरोह ने पिछले हफ्ते प्रबोध तिर्की के घर से पांच रजत पदक, आठ कांस्य पदक, एक स्वर्ण पदक और कीमती सामान लूट लिए।
विज्ञापन
गिरोह का पता लगाने के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गिरोह से एक स्कूटर, एक ऑटो, 5 रजत पदक, 8 कांस्य पदक, एक स्वर्ण पदक और सोने के गहने बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गंजम जिले के बेलगुंठा के चितरंजन दलाई, भुवनेश्वर के सुकांत नायक, मिलू बेहरा, गंजाम के गंगा रेड्डी और कटक के रजक महालिक के रूप में हुई है।
ओडिशा में सड़क दुर्घटना में चार किसानों की मौत
ओडिशा के क्योंझर जिले में शनिवार को ऑटो रिक्शा की पिकअप वैन से टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम चार किसानों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। जानकारी के मुताहिक, घटना बसंतपुर के पास उस समय हुई जब किसान बाजार से घर लौट रहे थे।
पुलिस ने कहा कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने क्योंझर जिला मुख्यालय अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान जीवन नाइक, नवीन नाइक, राधू नाइक और प्रह्लाद नाइक के रूप में हुई है।
हादसे के बाद वैन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जिले के नारनपुर-ब्रह्मणीपाल मार्ग पर सड़क जाम कर दिया।