{"_id":"64aa31a94e51dcc0a5055f57","slug":"fishermen-apprehended-with-two-boats-by-sri-lankan-navy-from-delft-island-in-palk-strait-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम के 15 मछुआरों को पकड़ा, दो नाव को भी कब्जे में लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम के 15 मछुआरों को पकड़ा, दो नाव को भी कब्जे में लिया
Sun, 09 Jul 2023 09:34 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, रामेश्वरम।
एएनआई, रामेश्वरम।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 09 Jul 2023 09:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Agency (File Photo)
श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड़ने के आरोप में दो जहाजों पर सवार 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। नौसेना ने रविवार को एक बयान में कहा, नौसेना व तट रक्षक बल ने 8 जुलाई की रात श्रीलंका में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे भारतीय जहाजों को खदेड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। जाफना में डेल्फ्ट द्वीप पर चलाए गए अभियान में 15 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से जब्त किए गए मछली पकड़ने वाले जहाजों को कांकेसंथुराई बंदरगाह लाया गया।
विज्ञापन
Tamil Nadu | 15 Rameswaram fishermen apprehended with two boats by Sri Lankan Navy from Delft island in Palk Strait.
— ANI (@ANI) July 9, 2023