{"_id":"5c5dc2aabdec2229c12b8b96","slug":"fisheries-scandal-warrant-against-minister-of-gujarat-purushottam-solanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्स्य घोटाला : गुजरात के मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी के खिलाफ वारंट जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मत्स्य घोटाला : गुजरात के मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी के खिलाफ वारंट जारी
Sat, 09 Feb 2019 12:00 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
अदालत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत ने शुक्रवार को 400 करोड़ के मत्स्य घोटाले में गुजरात के मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। स्पेशल कोर्ट जज आरएम वोरा ने सोलंकी के खिलाफ वारंट जारी। अब भाजपा नेता को वारंट रद्द कराने के लिए 2 मार्च को कोर्ट में पेश होना होगा।
विज्ञापन
सोलंकी के अलावा पूर्व मंत्री दिलीप संघानी के खिलाफ भी कार्यवाही शुरू की। कोट ने दोनों को पिछले दिनों समन जारी किया था। सुनवाई के दौरान संघानी के वकील कोर्ट में मौजूद थे। सोलंकी या उनके वकील के मौजूद नहीं होने पर कोर्ट को मंत्री के खिलाफ वारंट जारी करना पड़ा।
विज्ञापन
पिछले साल दिसंबर में गुजरात हाईकोर्ट ने सोलंकी और संघानी की विशेष कोर्ट में सुनवाई को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी।