फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi Government Third Term Ministers and MPs to Highlight Achievements Bihar Election News in Hindi

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला साल: मंत्री-सांसद पदयात्रा कर गिनाएंगे उपलब्धियां, निशाने पर बिहार चुनाव

Fri, 23 May 2025 10:12 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 23 May 2025 10:12 AM IST
विज्ञापन
Modi Government Third Term Ministers and MPs to Highlight Achievements Bihar Election News in Hindi
Modi 3.0 - फोटो : Amar Ujala
loader

भाजपा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहले साल का व्याापक जश्न मनाएगी। इसी क्रम में पार्टी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए मंत्रियों और सांसदों की पदयात्रा निकालने और इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के साथ ही जाति जनगणना के संदर्भ में लिए गए फैसले का प्रचार-प्रसार करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार अभियान की शुरुआत पीएम मोदी बिहार में बड़ी जनसभा से कर सकते हैं। गौरतलब है कि 6 जून को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अभियान के तहत मोदी सरकार के सभी मंत्री और सांसद अपने संसदीय क्षेत्र या चिन्हित इलाकों में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समझाने के लिए एक हफ्ते में दो पदयात्रा करेंगे। इसके तहत एक दिन में 20 से 25 किमी की यात्रा होगी। इसके अलावा मंत्री और सांसद जाति जनगणना कराने के मोदी सरकार के एतिहासिक फैसले का भी प्रचार-प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


समिति का गठन जल्द
पूरे देश में पदयात्रा, सेमिनार, प्रेस कांफ्रेंस, सोशल मीडिया पर अभियान समेत अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा के लिए जल्द ही पार्टी समिति गठित करेगी, जो सांसदों-मंत्रियों की पदयात्रा के लिए संसदीय क्षेत्र सुनिश्चित करेंगे। पदयात्रा के दौरान इसमें शामिल नेता किस गांव में रात्रि विश्राम करेंगे, इसकी भी रूपरेखा तैयार की जाएगी। अपनी यात्रा के दौरान इन्हें वंचित समाज के यहां भोजन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर-जाति जनगणना पर रहेगा फोकस
सांसद, मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता महिला, युवा, किसान और गरीब वर्ग के अलग-अलग समूहों से भी सीधा संवाद करेंगे। इस क्रम में कई जगहों पर बौद्धिक वर्ग से साथ भी संवाद होगा। संवाद के दौरान भी चर्चा का केंद्र ऑपरेशन सिंदूर और जाति जनगणना ही होगी।


बिहार पर निगाह
बिहार में चंद महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में तीसरे कार्यकाल के पहले वर्ष पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए सूबे का विशेष ध्यान रखा जाएगा। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम ने बिहार में ही इसके जिम्मेदार लोगों को अकल्पनीय सजा देने की घोषणा की थी। ऐसे में पार्टी पीएम की बिहार में जनसभा से ही इस अभियान का आगाज कराने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed