फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First train to run by private operators will be Delhi-Lucknow Tejas Express

प्राइवेट ऑपरेटरों के हाथों चलने वाली पहली ट्रेन होगी दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस 

Tue, 09 Jul 2019 06:06 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 09 Jul 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
First train to run by private operators will be Delhi-Lucknow Tejas Express
Tejas Express
रेलवे ने ट्रेनों का संचालन निजी कंपनियों को देने की कवायद शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड सूत्रों के माने तो रेलवे ने अपने दो ट्रेनों के संचालन को निजी क्षेत्र को सौंपने के लिए अपने 100-दिवसीय एजेंडे को आगे बढ़ा दिया है। रेल कर्मचारियों के यूनियनों के विरोध के बावजूद रेलवे ने दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस को निजी क्षेत्र को सौंपने की तैयारी पूरी कर ली है। ऐसा हुआ तो दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस निजी ऑपरेटर द्वारा संचालित होने वाली देश की पहली ट्रेन होगी। 
विज्ञापन


साथ ही रेलवे बोर्ड दूसरे ऐसे मार्ग पर भी विचार कर रहा है, जिसका दायर 500 किलोमीटर की दूरी के भीतर हो। दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस का ऐलान 2016 में किया गया था लेकिन हाल ही में जारी नई समय सारणी में इसे स्थान दिया गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि यह ट्रेन इस समय उत्तर प्रदेश के आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। 
विज्ञापन


दिल्ली-लखनऊ रूट की यह सबसे प्रतीक्षित ट्रेनों में से एक है। इस ट्रेन के परिचालन के लिए खुली बोली प्रक्रिया के बाद इसे निजी ऑपरेट को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली-लखनऊ रूट पर इस समय 53 ट्रेनें चलती हैं लेकिन एक भी राजधानी इस रूट पर नहीं है। इस रूट पर स्वर्ण शताब्दी की काफी मांग है और यह 6:30 घंटे लेती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4 जुलाई को रेलवे पर्यटन के अधिकारियों के साथ सदस्यों और यातायात की बैठक के बाद रेलवे बोर्ड ने 10 जुलाई को एक प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया है, जिसके तहत आईआरसीटीसी को शुरू में दो ट्रेनें संचालन के लिए दी जाएंगी। इस रूट पर एक राजधानी एक्सप्रेस (अरुणाचल/गुवाहाटी/हावड़ा) देने की भी योजना है। इस प्रस्ताव को भी जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed