{"_id":"594595f34f1c1b41468b45f6","slug":"first-time-jobs-for-transenders-in-the-metro-pm-narendra-modi-praised","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में पहली बार ट्रांसजेंडरों को नौकरी, PM मोदी ने तारीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मेट्रो में पहली बार ट्रांसजेंडरों को नौकरी, PM मोदी ने तारीफ
एजेंसी/ कोच्चि
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
कोच्चि मेट्रो, ट्रांसजेंडर
- फोटो : ie
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के कोच्चि में मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन किया। यह देश की पहली मेट्रो सेवा है जिसमें ट्रांसजेंडरों को रोजगार दिया गया है। कोच्चि मेट्रो में 23 ट्रांसजेंडरों को नियुक्ति मिली है। मेट्रो में ट्रांसजेंडर्स को उनकी योग्यता के मुताबिक हाउस कीपिंग, टिकट काउंटर जैसे अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
देश में संभवत: पहली बार सरकार के तहत काम करने वाली एक कंपनी इतनी बड़ी संख्या में थर्ड जेंडर के लोगों को नौकरी मिली है। इसके अलावा कोच्चि मेट्रो में 1000 महिलाओं की भी नियुक्ति हुई है। मेट्रो का संचालन मोटे तौर पर महिलाओं के ही हाथ में होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि मेट्रो में महिलाओं और ट्रांसजेंडरों पर विशेष ध्यान देने के फैसले की तारीफ की। पीएम ने कहा कि कोच्चि मेट्रो ने सैकड़ों महिलाओं के साथ ही ट्रांसजेंडरों को नौकरी देकर लैंगिक न्याय की दिशा में अच्छी पहल की है।
विज्ञापन
13 किलोमीटर लंबी इस लाइन में पीएम ने पलारीवत्तोम से पताडप्पलम के बीच मेट्रो में सफर भी किया और इसकी कई महत्वपूर्ण विशेषताओं की तारीफ की। उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि जनोन्मुखी रवैया अपना कर और भूमि के उपयोग एवं परिवहन को एकीकृत कर शहरी योजना तैयार करने की पहल में आमूल-चूल बदलाव लाने की जरूरत है।