फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First time in history, now Supreme Court has three women judges

सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार, अब होंगी तीन महिला न्यायाधीश

Tue, 07 Aug 2018 02:24 PM IST
नई दिल्ली, भाषा
नई दिल्ली, भाषा Updated Tue, 07 Aug 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
First time in history, now Supreme Court has three women judges

आज न्यायमूर्ति इन्दिरा बनर्जी ने शीर्ष अदालत की न्यायाधीश के पद की शपथ ली है। इसी के साथ उच्चतम न्यायालय में महिला न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। ऐसा न्यायिक इतिहास में पहली बार होगा जब उच्चतम न्यायालय में तीन महिला न्यायाधीश होंगी।  न्यायमूर्ति इन्दु मल्होत्रा के अलावा इसमें न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति इन्दिरा बनर्जी का नाम शामिल है।

विज्ञापन


आजादी के बाद साल 1950 में उच्चतम न्यायालय के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक आठ महिला न्यायाधीशों की नियुक्ति शीर्ष अदालत में हो चुकी है। इनमें सबसे पहली महिला न्यायाधीश फातिमा बीबी थीं जिनकी नियुक्ति साल 1989 में हुई थी।
विज्ञापन


मद्रास उच्च न्यायालय से पदोन्नत होकर शीर्ष अदालत में न्यायाधीश नियुक्त होने वाली न्यायमूर्ति बनर्जी 23 सितंबर, 2022 को सेवानिवृत्त होंगी। मद्रास उच्च न्यायालय से पहले वह कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश और फिर वहीं पर मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति बनर्जी से पहले वरिष्ठ अधिवक्ता इन्दु मल्होत्रा शीर्ष अदालत में न्यायाधीश बनने वाली सातवीं महिला थीं। सुश्री मल्होत्रा पहली महिला न्यायाधीश हैं जिनकी सीधे उच्चतम न्यायालय में नियुक्ति हुई है। न्यायमूर्ति फातिमा बीबी के बाद न्यायमूर्ति सुजाता वी मनोहर, न्यायमूर्ति रूमा पाल, न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा, न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई और फिर न्यायमूर्ति आर भानुमति शीर्ष अदालत में न्यायाधीश बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed