{"_id":"59c434404f1c1b28688b5cc2","slug":"first-submarine-of-the-scorpene-series-kalwari-received-by-indian-navy","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय नौसेना को मिली स्कॉर्पीन सीरीज की पहली पनडुब्बी कलवरी, 5 और होंगी तैयार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारतीय नौसेना को मिली स्कॉर्पीन सीरीज की पहली पनडुब्बी कलवरी, 5 और होंगी तैयार
एजेंसी, मुंबई
Updated Fri, 22 Sep 2017 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौसेना को स्कॉर्पीन सीरीज की पहली पनडुब्बी कलवरी गुरुवार को मिल गई। शिपबिल्डर मजगांव डॉक लिमिडेट (एमडीएल) ने इसे नौसेना को सौंपा। कंपनी को अभी पांच पनडुब्बियां और तैयार करनी है।
विज्ञापन
नैसेना जल्द ही इसे तैनात करेगी। पनडुब्बी दुश्मन की नजरों से बचकर सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। ये टॉरपीडो और ऐंटी शिप मिसाइलों से हमले कर सकती है। स्कॉर्पीन में उपयोग की जाने वाली अत्याधुनिक तकनीक लो रेडिएटिट नॉयस लेवल से लैस है, जो बेहद कम शोर किए समुद्र के अंदर तैर सकती है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ नौसेना अधिकारी ने कहा कि भारत के समुद्री कौशल को मजबूत करने की उम्मीद के तहत यह भारतीय नौसेना के पनडुब्बी कार्यक्रम में मील का पत्थर साबित होगा। पनडुब्बी को फ्रेंच नेवल डिफेंस और ऊर्जा कंपनी डीसीएनएस ने डिजायन किया है, जबकि भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75 के तहत इसका निर्माण मुंबई में एमडीएल ने किया है। मेक इन इंडिया के तहत यह कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन