{"_id":"5dc8a5cc8ebc3e5b330af636","slug":"first-private-train-tejas-earned-3-70-crore-rupees-in-first-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की पहली निजी ट्रेन तेजस ने एक महीने में कमाए 3.70 करोड़ रुपये, मुनाफा 20 फीसदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश की पहली निजी ट्रेन तेजस ने एक महीने में कमाए 3.70 करोड़ रुपये, मुनाफा 20 फीसदी
Mon, 11 Nov 2019 05:35 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 11 Nov 2019 05:35 AM IST
सार
- लखनऊ-दिल्ली तेजस को एक दिन चलाने का खर्च 14 लाख, कमा रही 17.5 लाख
- देश की पहली प्राइवेट ट्रेन ने अक्तूबर में 21 दिन चल कर किया शानदार प्रदर्शन
- 85 प्रतिशत तक भरी रही सवारियां, औसतन 80 से 85 फीसदी टिकट बिक गए
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस ने अक्तूबर में कुल 3.70 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें 70 लाख रुपये यानी करीब 20 प्रतिशत का मुनाफा हुआ। दिल्ली-लखनऊ के बीच 5 से 28 अक्तूबर के दौरान इस ट्रेन को 21 दिन चलाया गया। इस पर प्रति दिन 14 लाख रुपये लागत आई, वहीं 17.5 लाख रुपये की कमाई सवारियों से हुई।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे कैटरिंग व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को प्राइवेट फर्म के साथ हफ्ते में छह दिन चलाने के लिए दी गई इस तेजस एक्सप्रेस के औसतन 80 से 85 प्रतिशत तक टिकट बिक गए। रेलवे के सूत्रों के अनुसार अक्तूबर में इस ट्रेन को चलाने में आईआरसीटीसी ने करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
रेलवे ने लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर प्रयोग करते हुए पहली बार प्राइवेट फर्म के जरिए इस ट्रेन को पांच अक्तूबर से चलाना शुरू किया है। आईआरसीटीसी इस ट्रेन में सवारियों को कई तरह के भोजन के साथ साथ 25 लाख का बीमा और ट्रेन लेट होने पर मुआवजा लेने की सुविधा भी दे रहा है।
विज्ञापन
रेलवे का लक्ष्य 50 विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन विकसित करके 150 प्राइवेट सवारी गाड़ियां चलाना है। केंद्र सरकार ने पिछले महीने ही सचिवों की विशेष टास्क फोर्स बनाकर इन कामों को तेजी देने की पहल की है। इस टास्क फोर्स की पहली बैठक अभी नहीं हुई है।