फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First night trial of nuclear capable Agni-III ballistic missile carried out APJ Abdul Kalam Island

भारत ने किया अग्नि- 3 बैलिस्टिक मिसाइल का पहला रात्रि परीक्षण

Sat, 30 Nov 2019 10:21 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: आसिम खान Updated Sat, 30 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
First night trial of nuclear capable Agni-III ballistic missile carried out APJ Abdul Kalam Island
अग्नि 3 (फाइल फोटो)

भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि- 3 बैलिस्टिक मिसाइल का पहला रात्रि परीक्षण किया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में मोबाइल लॉन्चर से यह परीक्षण किया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मिसाइल के मार्ग की निगरानी की जा रही है और परीक्षण के नतीजे का इंतजार है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और व्यास दो मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक सूत्र ने कहा कि अग्नि-III सीरीज में यह चौथा उपयोगकर्ता परीक्षण है जो मिसाइल के कार्य निष्पादन को दोहराने के लिए किया गया। पहली बार रात के समय में परीक्षण किया गया। 


अग्नि-III हाइब्रिड दिशा-निर्देशन और नियंत्रण प्रणाली से लैस है। इस पर अत्याधुनिक कंप्यूटर भी लगा हुआ है।

अग्नि-2 का हुआ था सफल रात्रि परीक्षण 

इससे पहले भारत ने 2,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा के बालासोर से सफल रात्रि-परीक्षण किया था। रक्षा सूत्रों ने कहा था कि सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण समन्वित परीक्षण रेंज (आईटीआर) से किया गया। 

अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण पिछले साल ही कर लिया गया था लेकिन रात के समय इसका परीक्षण पहली बार हुआ है। इसकी मारक क्षमता को दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार किमी तक किया जा सकता है। अग्नि-2 मिसाइल न्यूक्लियर हथियार ले जाने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed