फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first meeting of INDIA bloc leaders convened by LoP Rahul Gandhi Know all about it in hindi

राहुल ने बुलाई अहम बैठक: मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्ष एकजुट, 11 अगस्त को संसद से चुनाव आयोग तक मार्च

Thu, 07 Aug 2025 09:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Aug 2025 09:16 PM IST
सार

दिल्ली में गुरुवार को विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक हुई। बैठक कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास में हुई। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्ष ने एकजुटता दिखाई और 11 अगस्त को संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकालने का फैसला किया।

विज्ञापन
first meeting of INDIA bloc leaders convened by LoP Rahul Gandhi Know all about it in hindi
राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं की बैठक की - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर गुरुवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं की बैठक हुई। रात्रि भोज के दौरान हुई बैठक में बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव आयोग पर राहुल गांधी की ओर से लगाए गए धांधली के दावों पर चर्चा की गई। बैठक में 25 दलों के लगभग 50 नेता मौजूद थे। यहां लोकसभा में विपक्ष के नेता ने चुनाव आयोग पर लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों पर एक प्रस्तुति भी दी। इससे पहले दिन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत के जरिए चुनावों में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी होने का दावा किया।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राकांपा-सपा नेता शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अब्दुल्ला, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, सपा के अखिलेश यादव, राजद के तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे, द्रमुक के तिरुचि शिवा, माकपा के एमए बेबी, भाकपा के राजा, भाकपा (माले) के दीपांकर भट्टाचार्य और एमएनएम प्रमुख कमल हासन सहित विपक्षी नेता रात्रिभोज में शामिल हुए।
विज्ञापन


कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी बैठक में उपस्थित हुए। इसके अलावा प्रियंका गांधी, जयराम रमेश (कांग्रेस), महुआ माजी (झामुमो), एनके प्रेमचंद्रन (आरएसपी), डिंपल यादव और रामगोपाल यादव (सपा) भी रात्रिभोज में मौजूद थे। बैठक में फॉरवर्ड ब्लॉक, वीसीके, केरल कांग्रेस (एम), एमडीएमके, केएमडीके, पीडब्ल्यूके, आरएलपी, आईयूएमएल और केरल कांग्रेस (जे) के नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

first meeting of INDIA bloc leaders convened by LoP Rahul Gandhi Know all about it in hindi
राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं की बैठक की - फोटो : ANI

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, 'आज राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने आवास पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया। लगभग 24 दलों के नेता यहां मौजूद रहे। शरद पवार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और कई अन्य वरिष्ठ नेता यहां मौजूद रहे। यहां एक सकारात्मक माहौल है, संवाद का माहौल है। जिस तरह हमने संसद में जनहित और राष्ट्रहित में सरकार से एकजुट होकर सवाल किए, उनसे महत्वपूर्ण सवाल पूछे- संवाद, मित्रता और सद्भाव का वही माहौल हमें राहुल गांधी के आवास पर देखने को मिला। उन्होंने फर्जी मतदाताओं और फर्जी मतदान के मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने इस पर सबूतों के साथ बात की। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के मन में इस बारे में सवाल थे। इसी पर बातचीत हो रही है। राहुल गांधी ने आज जो सबूत सबके सामने पेश किए, वही सबूत नेताओं के सामने भी पेश किए जा रहे हैं।

first meeting of INDIA bloc leaders convened by LoP Rahul Gandhi Know all about it in hindi
राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं की बैठक की - फोटो : ANI

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर हुई बैठक पर भाकपा महासचिव डी राजा ने कहा, '...कहा गया है कि 11 अगस्त को इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद से चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से बुलाई गई इंडिया ब्लॉक के नेताओं की यह पहली बैठक है। हम सभी इंडिया ब्लॉक के सभी दलों के नेताओं के साथ बातचीत करने की उनकी पहल की सराहना करते हैं। आज की बैठक बहुत ही सार्थक रही। मुद्दा मतदाता सूची के SIR को लेकर चल रहे विवाद, चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता पंजीकरण के मामले में हो रही गड़बड़ियों पर था। राहुल गांधी ने एक पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने कर्नाटक और महाराष्ट्र के संदर्भ में कई उदाहरण दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज बिहार में जो हो रहा है, वह देश में कहीं भी हो सकता है। इसलिए यह एक गंभीर मुद्दा है, जो हमारे देश के लोकतंत्र को चुनौती दे रहा है। उनकी बात सुनने और प्रेजेंटेशन देखने के बाद कुछ नेताओं ने आगे बढ़ने के तरीके को लेकर कुछ सवाल उठाए। यह कहा गया कि 11 अगस्त को इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद से चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। देखते हैं क्या होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed