फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First meeting after assembly election 2019 of Haryana cabinet held in Delhi

दिल्ली में हुई हरियाणा कैबिनेट की पहली बैठक, जजपा को तीन मंत्री पद दिए जाने की चर्चा 

Wed, 30 Oct 2019 04:54 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Oct 2019 04:54 AM IST
विज्ञापन
First meeting after assembly election 2019 of Haryana cabinet held in Delhi
Cabinet meeting at Haryana Bhawan, New Delhi - फोटो : Twitter

हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार बनने के बाद पहली बार मंगलवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में कैबिनेट की पहली बैठक हुई। इसमें सरकार ने युवाओं और किसानों समेत चार अहम फैसले किए। साथ ही नई सरकार के पहले सत्र के लिए राज्यपाल से 4 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की अनुशंसा की गई। इसी दिन विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने फैसला किया है कि वह पराली जलाने से रोकने के लिए किसान को पराली डिकम्पोजर की खरीद पर 50 फीसदी की छूट देगी। इसके अलावा हरियाणा शिक्षक भर्ती (एचटैट) की परीक्षा के सेंटर की अधिकतम दूरी 50 किलोमीटर के दायरे में होगी। कैबिनेट बैठक के बाद न्यूनतम साझा कार्यक्रम के लिए कमेटी गठित करने का निर्णय हुआ। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन


वहीं, जजपा की दिल्ली इकाई के नेताओं से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार सरकार की पहली प्राथमिकता है। जजपा और इनैलो परिवार के एक होने पर दुष्यंत ने कहा वह शुरू से बोल रहे हैं कि परिवार एक था और एक रहेगा। जिन्होंने रिश्ता तोड़ा है पहले उनको विचार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत ने किया संजय राउत पर पलटवार

शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए दुष्यंत ने कहा, ‘क्या राउत उनके पिता से कभी जेल जाकर मिले हैं। हमारी पार्टी ब्लैकमेलिंग पर भरोसा नहीं करती। हम दबाव की नहीं, ईमानदारी की राजनीति करते हैं।’ महाराष्ट्र में भाजपा के साथ सरकार गठन को लेकर जारी विवाद पर राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र में किसी दुष्यंत के पिता जेल में नहीं हैं। उनके पास कई विकल्प हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed