फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first lot of covid-19 kit from china may arrive today

कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए चीन ने भारत भेजी साढ़े छह लाख किट

Thu, 16 Apr 2020 09:23 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 16 Apr 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
first lot of covid-19 kit from china may arrive today
Covid 19 test kit - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस संक्रमितों की जांच और इस संक्रमण की रोकथाम के लिए भारत ने चीन से कोविड 19 की जांच किट मंगाई हैं। चीन ने गुरुवार को साढ़े छह लाख रैपिड एंटीबॉडी और आरएनए जांच किट्स भारत के लिए रवाना कर दी हैं। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


वहीं, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के रमन आर गंगाखेड़कर ने बताया कि चीन से कोविड 19 की जांच किट की पहली खेप 16 अप्रैल शाम तक पहुंचने की उम्मीद है। गंगाखेड़कर के मुताबिक, रविवार तक देश में 2,06,212 कोविड 19 संक्रमण की जांच की जा चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश में अगले छह सप्ताह के लिए टेस्ट करने संबंधी पर्याप्त स्टॉक है।
विज्ञापन




दूसरी ओर भारत सरकार ने चीन से आने वाले कोरोना वायरस के टेस्टिंग किट्स की डिलीवरी में देरी होने की वजह से दक्षिण कोरिया, जर्मनी और फ्रांस जैसे अन्य देशों में निर्मित तथा स्वदेशी जांच किट के उपयोग को भी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


गौरतलब है कि इससे पहले चीन से भेजी गई पांच लाख स्पेशल किट भारत के बजाय अमेरिका पहुंच गई थीं। भारत ने चीन की जिस कंपनी को यह ऑर्डर दिया था, उसने मंगाया गया स्टॉक अमेरिका भेज दिया था। चीन की इस किट की यह खासियत है कि इससे सिर्फ आधे घंटे में परीक्षण हो जाता है और पता चल जाता है कि व्यक्ति को कोरोना से संक्रमण है या नहीं।

हमारे देश में उपयोग हो रही मौजूदा परीक्षण तकनीक में एक सैंपल की जांच में तीन से चार घंटे लग जाते हैं। इस किट से देश के हॉटस्पॉट वाले इलाकों में जांच की जाएगी। साथ ही इंफ्लुएंजा जैसी बीमारी से पीड़ित मरीजों का टेस्ट भी इसी से किया जाएगा, जिससे कि यह पता चल सके कि उन्हें कोरोना संक्रमण तो नहीं हो रहा है।

 


वहीं असम ने भी चीन ने 50000 पीपीई किट मंगाई हैं। बुधवार की शाम को चीन से एक विशेष विमान के जरिये यह किट गांगझोउ सिटी से गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वसर्मा के साथ ही राज्य के उपमुख्यमंत्री पिजुष हजारिका भी हवाई अड्डे पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed