{"_id":"5bcf24d7bdec22696c1d15c5","slug":"first-list-of-aam-aadmi-party-divyaag-doctor-engineer-and-businessman-got-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना चुनावः आप की पहली सूची में दिव्यांग, डॉक्टर, इंजीनियर और बिजनेसमैन को मिला टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना चुनावः आप की पहली सूची में दिव्यांग, डॉक्टर, इंजीनियर और बिजनेसमैन को मिला टिकट
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Oct 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने तेलंगाना विधानसभा चुनावों में तेलंगाना राष्ट्र समिति को कड़ी टक्कर देने के लिए दिल्ली का ‘मॉडल’ अपनाने की योजना बनाई है। जिसके तहत आम आदमी पार्टी ने तेलंगाना में 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। दिल्ली ‘मॉडल’ की तरह वहां भी आप ने डॉक्टर, इंजीनियर, बिजनेसमैन के साथ दिव्यांग पर दांव लगाया है।
आम आदमी पार्टी के तेलंगाना राज्य के संयोजक बुरा रामू गौड़ ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि तेलंगाना के आंध्र प्रदेश से अलग होने के बाद राज्य की जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं किया। उनका कहना है कि चाहे कांग्रेस हो या भाजपा या फिर तेलंगाना राष्ट्र समिति, सभी राजनीतिक दलों में भ्रष्टाचारी लोग बैठे हुए हैं, जो देश के लोगों का शोषण करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में टीआरएस के खिलाफ जोरदार सत्ता विरोधी लहर चल रही है और तेलंगाना के लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की स्वच्छ छवि और शिक्षा के क्षेत्र में किए उनके कामों से बेहद प्रभावित हैं।
रामू गौड़ के मुताबिक आम आदमी पार्टी तेलंगाना की सभी 119 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी टिकट बंटवारें को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रही है और स्वच्छ छवि वाले मेहनती लोगों को टिकट देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
बीडीएस, एमबीबीएस, बॉयो कैमिस्ट, एमटैक, बिजनेसमैन, पत्रकार, एडवोकेट और रिटायर्ड प्रधानाचार्य शामिल हैं। इन 15 लोगों की सूची में 8 मुस्लिम उम्मीदवार भी शामिल हैं। इसके अलावा 2 महिलाओं को भी पार्टी ने टिकट दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नवंबर के पहले हफ्ते तक बाकी विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की सूची भी जारी हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि पहली सूची में टिकट पाने वाले सभी लोग सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। सूची में शामिल डॉक्टर अपने क्षेत्रों में गरीब लोगों के लिए 500 से ज्यादा कैंप लगा चुके हैं और उनकी अपने इलाकों में अच्छी साख है और जनता का उनपर पूरा भरोसा है। राज्य संयोजक रामू के मुताबिक उन्होंने इस बार एक एमटैक शिक्षा प्राप्त दिव्यांग सतीश गुंडपानेनी को भी टिकट दिया है। उन्होंने बताया कि सतीश दिव्यांग होने के बावजूद छात्रों और दिव्यांगजनों को कोचिंग और ट्रेनिंग दे कर स्वयं का व्यवसाय करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।