फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First list of 39 Congress candidates released, 15 names from General Category and 24 names from SC-ST

Congress: पहली लिस्ट में सामान्य वर्ग के 15 प्रत्याशियों को मौका; SC-ST, OBC के साथ अल्पसंख्यकों को इतनी सीटें

Fri, 08 Mar 2024 07:39 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 07:39 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। दो मार्च को भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी। शुक्रवार को कांग्रेस ने भी 39 उम्मीदवारों के नामों के एलान के साथ पहली सूची जारी कर दी है। 

विज्ञापन
First list of 39 Congress candidates released, 15 names from General Category and 24 names from SC-ST
कांग्रेस की पहली सूची 10 मार्च तक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नामों को शामिल किया गया है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस वार्ता के दौरान पहली लिस्ट को जारी की। पहली सूची में राहुल गांधी को वायनाड, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राजनांदगांव, शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से टिकट दिया गया है। लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पहली सूची में सामान्य वर्गों से 15 और एसटी, एससी और अल्पसंख्यक वर्ग से 24 नामों को जगह दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल को वायनाड से टिकट
राहुल गांधी अभी कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरो में से एक हैं। वह पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं। राहुल गांधी अभी केरल के वायनाड की सांसद हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की। पिछले आम चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा कर चुकी है अपनी पहली लिस्ट जारी
गौरतलब है कि दो मार्च को भाजपा पहले ही अपनी 195 उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर चुकी है। जिसमें अरुणाचल पश्चिम से किरण रिजिजू, डिब्रूगढ़ से सर्वानंद सोनोवाल, उत्तर पूर्वी से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पोरबंद से मनसुखभाई मंडाविया, खूंटी (एसटी) से अर्जुन मुंडा के भी नामों का एलान किया गया है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को केरल के तिरुवनंतपुरम से, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को त्रिपुरा से मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed