Gopichand Thotakura: पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद वतन लौटे; बोले- काश हर कोई अंतरिक्ष में कुछ कर सके
गोपीचंद हाल ही में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड-25 मिशन के पायलट के रूप में अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद थोटाकुरा सोमवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान गोपीचंद ने कहा कि पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा का लंबे समय से इंतजार था। अब घर आकर बहुत खुश हूं। यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। अब मैं भारत के लिए अंतरिक्ष में कुछ करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि काश हर कोई अंतरिक्ष में कुछ कर सके।
गोपीचंद हाल ही में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड-25 मिशन के पायलट के रूप में अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे। सोमवार को वे भारत लौटे तो दिल्ली में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान गोपीचंद ने कहा कि मैं अपने माता-पिता और दादा-दादी से मिलने के लिए घर जा रहा हूं। मेरे आसपास के लोग उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ब्लू ओरिजिन मिशन धरती की रक्षा करने का काम कर रहा है। अंतरिक्ष पर्यटन के लिए रास्ते खुल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर अंतरिक्ष में जाना चाहता हूं। ब्लू ओरिजिन मिशन की टैग लाइन है पृथ्वी के लाभ के लिए। इसके अनुसार पृथ्वी की रक्षा के लिए ग्रह के बाहर जीवन की तलाश कर रहे हैं। अंतरिक्ष पर्यटन को लेकर उन्होंने कहा कि ब्लू ओरिजिन इसे किफायती बनाना चाहता है। इसके लिए नासा के साथ निजी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन खोलने के लिए समझौता किया गया है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष पर्यटन ही वह जगह है जहां भविष्य है।
कौन हैं गोपीचंद थोटाकुरा
आंध्र प्रदेश में जन्मे गोपीचंद थोटाकुरा ने अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रच दिया है। वह 1984 में भारतीय सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इसी के साथ वह पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक भी बन गए। गोपी एक पायलट और एविएटर हैं। गोपी अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जेट पायलट के रूप में काम कर चुके हैं। आंध्र प्रदेश में जन्मे थोटाकुरा एम्ब्री-रिडल एरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.