फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   First duty of Saints to protect the nation says CM Yogi adityanath

राष्ट्र की रक्षा संन्यासी का पहला कर्तव्य : सीएम योगी

Sat, 09 Sep 2017 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 09 Sep 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
First duty of Saints to protect the nation says CM Yogi adityanath
गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ ने राष्ट्र धर्म को सभी धर्मों से ऊपर माना था।
विज्ञापन


वे कहा करते थे कि भारत को भारत बनाए रखने की कुंजी सनातन हिंदू धर्म में हैं। गोरक्ष पीठ ने हमेशा उस संन्यासी परंपरा का अनुसरण किया जो मानती रही कि राष्ट्र धर्म ही हमारा धर्म है। राष्ट्र की रक्षा संन्यासी का प्रथम कर्तव्य है। कहा कि गोरक्ष पीठाधीश्वरों की शुरू की गई परंपरा आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


योगी गोरखनाथ मंदिर में चल रहे श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर शनिवार को अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। सीएम ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत हिंदुत्व के मूल्यों और आदर्शों की स्थापना के लिए राजनीति में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुत्व को राष्ट्रीयता मानने का जो मंत्र उन्होंने उस समय दिया था यदि उस समय मान लिया गया होता तो आज पूर्वोत्तर के राज्यों का अलगाववाद और जलता हुआ कश्मीर नहीं होता। उनका मानना था कि वृहद हिंदू समाज ही एकता की गारंटी है, और हिंदू समाज की एकता सामाजिक समरसता के बगैर संभव नहीं है।


कहा कि गोरक्ष पीठ हमेशा से राष्ट्रीय मुद्दों पर देश की जनता के साथ खड़ी रही। प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के समय 1857 में तत्कालीन गोरक्ष पीठाधीश्वर ने भाग लिया था।

चौरी चौरा कांड में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ को आरोपित किया गया था। ये घटनाएं इस बात की प्रमाण हैं कि गोरक्ष पीठ ने उस संन्यासी परम्परा का अनुसरण किया जो मानती रही कि राष्ट्र ही हमारा धर्म है। कहा कि गोरखपुर के वर्तमान स्वरूप के एक मात्र शिल्पी दिग्विजयनाथ महराज थे।

बिखरे योगी समाज को उन्होंने एकजुट किया तथा धर्म और आध्यात्म को राष्ट्रवाद के साथ जोड़ने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed