फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first day of asaram in jail as a prisoner, asaram will do this work in jail

सजा मिलने के बाद से जेल में ऐसे बीत रहे हैं आसाराम के दिन, अब मिल सकता है ये काम

Fri, 27 Apr 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Updated Fri, 27 Apr 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
first day of asaram in jail as a prisoner, asaram will do this work in jail

आसाराम तकरीबन पौने पांच साल से जेल में बंद है। अभी तक वह आश्रम का ही खाना खाता था। लेकिन सजा मिलने के बाद से पहली बार कैदी नंबर 130 आसाराम के लिए आश्रम से खाना नहीं आया। गुरुवार को आसाराम के लिए बाकी कैदियों की तरह ही जेल का खाना आया। जेल मैन्यू के अनुसार उसे लौकी की सब्जी, मोठ दाल और रोटी दी गई लेकिन उसने यह कहकर मना कर दिया कि उसका एकादशी का उपवास है। 

विज्ञापन


जेल के नियमों के मुताबिक सजायाफ्ता कैदी को जेल का ही खाना खाना पड़ता है। केवल विशेष परिस्थितियों में ही कैदी की मांग पर घर से खाना मंगवाया जाता है। वहीं आसाराम के सेवादार शरतचंद्र जो कि कैदी नंबर 129 है को भी जेल का ही खाना दिया गया।

विज्ञापन

जेल में मिल सकता है ये काम

first day of asaram in jail as a prisoner, asaram will do this work in jail

2 सितंबर 2013 से आसाराम जेल के सबसे सुरक्षित वार्ड संख्या 2 में रह रहा था। वह रोज सुबह पूजा-पाठ करता है जिसके लिए वह तुलसी और रुई का इस्तेमाल करता है। इसके लिए उसने तुलसी और कपास के पौधे भी लगाए हुए हैं। साथ ही आसाराम ने बैरक के तीनों तरफ भी कई प्रकार के पेड़-पौधे लगाए हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि उसे जेल में पेड़-पौधों में पानी डालने का काम दिया जा सकता है।

शिल्पी के लिए हैं ये विकल्प

आसाराम के साथ साजिश में शरतचंद्र के अलावा शिल्पी भी शामिल थी। आमतौर पर महिला कैदियों को जेल में सिलाई, ब्लूटी पार्लर और मेहंदी लगाना सिखाया जाता है। कैदी नंबर 76 शिल्पी के लिए भी मुख्य रूप से यही विकल्प होंगे। वहीं शरतचंद्र के लिए कोई काम नहीं है क्योंकि जेल में उससे पुराने भी कई कैदी हैं, जो काम करने के इच्छुक हैं पर उनके लिए कोई काम उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed