फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First Chief of Defense Staff will be announced soon Will increase Indian military Power

पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का एलान एक-दो दिन में होगा, बढ़ेगी देश की सैन्य क्षमता

Thu, 26 Dec 2019 03:02 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 26 Dec 2019 03:02 AM IST
सार

  • सरकार एक-दो दिन में कर सकती है एलान
  • कैबिनेट नियुक्ति समिति नामों पर करेगी विचार
  • पैनल में सेना अध्यक्ष बिपिन रावत का नाम भी 

विज्ञापन
First Chief of Defense Staff will be announced soon Will increase Indian military Power
सीडीएस - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

सरकार एक या दो दिन में पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के नाम का एलान कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति सीडीएस पद के लिए सैन्य अफसरों के पैनल के नामों पर विचार करेगी, जिसमें सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का नाम भी है। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने मंगलवार को सीडीएस पद के सृजन को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन


सरकार के शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को बताया, सीडीएस सैन्य मामलों के सबसे उच्च अधिकारी हाेंगे और तीनों सेना प्रमुखों से ऊपर होंगे। सीडीएस पद पर फोर स्टार जनरल को नियुक्त किया जाएगा। सीडीएस कार्यालय को छोड़ने के बाद वह किसी भी सरकारी पद के पात्र नहीं होंगे। इतना ही नहीं, सीडीएस पद छोड़ने के बाद वह बिना पूर्व मंजूरी के पांच साल तक निजी क्षेत्र से नहीं जुड़ पाएंगे।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सीडीएस चीफ ऑफ स्टाफ समिति के स्थायी अध्यक्ष होंगे। इस भूमिका में एकीकृत रक्षा स्टाफ उनकी मदद करेगा। नई तकनीक और साइबर युद्ध के सूरत में बेहतर तालमेल और समन्वय के लिए तीनों अंग सीडीएस के कमान में काम करेंगे। रक्षा और सामरिक मामलों में सीडीएस पीएम और रक्षामंत्री के मुख्य सलाहकार होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीएस की नियुक्ति से बढ़ेगी सैन्य क्षमता : भाटिया
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) विनोद भाटिया ने कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ भारत की सैन्य क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता में इजाफा करेगा। भाटिया ने कहा कि बीते दो दशक से यह लंबित था। हमारे पास दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना है, लेकिन इसके साथ ही हम सबसे कम संयुक्त सेना में से भी हैं।


सीडीएस प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री का प्रमुख सैन्य सलाहकार होंगे, जो तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बनाएंगे। भविष्य के युद्ध कई मोर्चों पर लड़े जाएंगे। सीडीएस यह सुनिश्चित करेंगे कि हमें सही हथियार और उपकरण मिलें। इसके अलावा भी कई चीजों में संयुक्तता की आवश्यकता है। बजट का बेहतर उपयोग किया जाएगा। हमारे पास वित्तीय शक्ति है और यह बड़ा बदलाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed