फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First case of organ donation in Mumbais JJ Hospital after corona epidemic

मुंबई के जेजे अस्पताल में अंगदान: कोरोना महामारी के बाद पहला मामला, बचाई कई जिंदगियां

Fri, 20 May 2022 06:51 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 20 May 2022 06:51 PM IST
सार

मुंबई के जेजे अस्पताल में कोरोना महामारी के बाद अंगदान का पहला मामला सामने आया है। 43 वर्षीय एडवोकेट रीन बंसोड के अंग जरूरतमंद मरीजों को दिए गए। मुंबई में अंगदान से छोटी आंत का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण करने का पहला मामला है।

विज्ञापन
First case of organ donation in Mumbais JJ Hospital after corona epidemic
मानव अंग - फोटो : Reuters

विस्तार

अंगदान जैसे महादान से आप कई लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं। इस नेक और सराहनीय काम को 43 वर्षीय एडवोकेट रीना बंसोड ने किया है। उन्हें 15 मई को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों द्वारा ब्रेन डेड घोषित करने के बाद रीना बंसोड ने अंगदान किया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रीना बंसोड को न्यूरोसर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. वर्नोन वेल्हो के तहत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया। जिसके बाद रीना बंसोड के परिजनों को अंगदान करने की सलाह दी गई, जिसपर वे सहमत हो गए।
विज्ञापन


जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने अंगदान की प्रक्रिया शुरू की। इस टीम में डॉ. पल्लवी सकते (डीन), डॉ. संजय सुरसे (चिकित्सा अधिक्षक) शामिल थे। रीना बंसोड के शरीर की पुन: जांच की गई। इसके बाद कई लोगों की जिंदगी बदल गई। रीना बंसोड ने अपनी छोटी आंत, किडनी, हृदय और कार्निया दान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये अंग जेजे अस्पताल, नानावती अस्पताल, ग्लोबल अस्पताल और कोकिलाबेन अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों को दिए गए। मुंबई में अंगदान से छोटी आंत का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण करने का पहला मामला है। वहीं, कोरोना महामारी के बाद मुंबई के किसी अस्पताल में पहली बार अंगदान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed