फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First batch of rescued Indians from Sudan arrive home and chanted Indian army Zindabad PM Modi Zindabad

Operation Kaveri: भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान, लगे 'भारतीय सेना जिंदाबाद, पीएम जिंदाबाद' के नारे

Thu, 27 Apr 2023 12:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 27 Apr 2023 12:23 AM IST
सार

बुधवार को जैसे ही भारतीय नागरिक सूडान से दिल्ली पहुंचे, उनके द्वारा 'भारत माता की जय', 'भारतीय सेना जिंदाबाद', 'पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारे लगाए गए। 360 भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष विमान सऊदी अरब के जेद्दा से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचा। 

विज्ञापन
First batch of rescued Indians from Sudan arrive home and chanted Indian army Zindabad PM Modi Zindabad
ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से भारत लौटे भारतीय... - फोटो : Twitter

विस्तार

सूडान में सेना और अर्ध सैनिकों के बीच संघर्ष अभी जारी है। इसके बीच फंसे भारतीयों को लाने के लिए भारत सरकार ने 'ऑपरेशन कावेरी' चलाया है। बुधवार को 360 भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष विमान सऊदी अरब के जेद्दा से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचा। 

विज्ञापन


जैसे ही भारतीय नागरिक सूडान से दिल्ली पहुंचे, उनके द्वारा 'भारत माता की जय', 'भारतीय सेना जिंदाबाद', 'पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारे लगाए गए। 360 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट आज जेद्दाह एयरपोर्ट से रवाना हुई। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने जेद्दा हवाई अड्डे पर उन्हें विदा किया।
विज्ञापन

 


केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने ट्वीट किया कि जेद्दा हवाईअड्डे पर 360 भारतीयों को नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट से विदा करते हुए खुशी हो रही है, वे जल्द ही मातृभूमि पहुंचेंगे, अपने परिवारों के साथ फिर से जुड़ेंगे ऑपरेशन कावेरी के तहत सरकार सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने और उन्हें सुरक्षित घर लाने के लिए लगातार काम कर रही है।

एएनआई से बात करते हुए, सूडान से लौटे एक भारतीय नागरिक, सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मैं वहां एक आईटी परियोजना के लिए गया था और वहां फंस गया। दूतावास और सरकार ने भी बहुत मदद की। जेद्दा में लगभग 1000 लोग मौजूद हैं। सरकार तेजी से निकासी का काम कर रही है। सूडान से निकाले गए 360 भारतीयों को लेकर विशेष उड़ान के जेद्दा, सऊदी अरब से दिल्ली में उतरने पर भारतीयों ने अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की।

सूडान से लौटे एक अन्य भारतीय नागरिक ने एएनआई को बताया कि भारत सरकार ने हमें बहुत समर्थन दिया। यह एक बड़ी बात है कि हम यहां सुरक्षित पहुंच गए क्योंकि यह बहुत खतरनाक था। मैं पीएम मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं। इससे पहले आईएनएस सुमेधा 278 भारतीयों को वहां से जेद्दाह तक उतार चुका है।


सूडान से निकाले गए 670 भारतीय, इनमें से 360 दिल्ली पहुंचे
भारत ने सूडान से कुल 670 भारतीय नागरिकों को निकाला है और नियमित सेना और एक अर्धसैनिक बल के बीच संघर्षविराम समाप्त होने से पहले संघर्षग्रस्त अफ्रीकी देश से अपने और नागरिकों को निकालने पर विचार कर रहा है। 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सूडान से निकाले गए भारतीयों की कुल संख्या अब तक 670 है। बुधवार की रात एक व्यावसायिक विमान से जेद्दा से निकाले गए लोगों का पहला समूह नई दिल्ली पहुंचा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि भारत अपनी वापसी का स्वागत करता है। #ऑपरेशन कावेरी 360 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया है, क्योंकि पहली उड़ान नई दिल्ली पहुंच गई है।

ऑपरेशन कावेरी क्या है? 
सूडान में करीब 10 दिन से चल रहे संघर्ष के बीच दोनों पक्ष संघर्ष विराम को सहमत हुए। 72 घंटे का ये संघर्ष विराम 24 अप्रैल की आधी रात से शुरू हुआ। इस बीच, भारत ने अपने लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन कावेरी के तहत C-130 की दो फ्लाइट क्रमशः 121 और 135 यात्रियों को लेकर सऊदी अरब में जेद्दाह में लैंड की हैं। वहीं अब भारतीय नागरिग अपने देश लौटने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed