फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Firm belief that G20 Summit will chart new path in human-centric, inclusive development: PM Modi

G20: PM मोदी बोले- मानव केंद्रित समावेशी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा सम्मेलन, 'वसुधैव कुटुंबकम' पर कही यह बात

Fri, 08 Sep 2023 06:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 08 Sep 2023 06:09 PM IST
सार

G20: जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि यह समिट मानव केंद्रित समावेशी विकास में एक नया रास्ता तय करेगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के वंचितों की सेवा करने के मिशन का अनुकरण करना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Firm belief that G20 Summit will chart new path in human-centric, inclusive development: PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीआईबी

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि यह समिट मानव केंद्रित समावेशी विकास में एक नया रास्ता तय करेगा। महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वंचितों (कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति) की सेवा करने के उनके मिशन का अनुकरण करना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा,'हम भविष्य के लिए सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्रगति, हरित विकास समझौते और 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थानों को मजबूत करना चाहते हैं। हम तकनीकी परिवर्तन और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे जैसे भविष्य के क्षेत्रों को अत्यधिक प्राथमिकता देते हैं। हम सामूहिक रूप से लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण और विश्व शांति सुनिश्चित करने के लिए भी काम करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे सांस्कृतिक लोकाचार में निहित भारत का जी-20 की अध्यक्षता का विषय 'वसुधैव कुटुम्बकम- एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' हमारे वैश्विक दृष्टिकोण से गहराई से मेल खाता है कि पूरा विश्व एक परिवार है। उन्होंने कहा,'भारत की जी-20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णायक और कार्रवाई उन्मुख रही है। हमने सक्रिय रूप से वैश्विक दक्षिण की विकास संबंधी चिंताओं को उठाया।

विज्ञापन

यह जिक्र करते हुए कि यह भारत द्वारा आयोजित किया जा रहा पहला जी-20 शिखर सम्मेलन है, उन्होंने कहा कि भारत को प्रतिष्ठित भारत मंडपम में सप्ताहांत में 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की खुशी है। उन्होंने कहा, 'मेरा दृढ़ विश्वास है कि नई दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन मानव केंद्रित और समावेशी विकास में एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा।'

पीएम मोदी ने कहा कि वह 'एक धरती', 'एक परिवार' और 'एक भविष्य' पर सत्रों की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें विश्व समुदाय के लिए प्रमुख चिंता के कई मुद्दे शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इनमें मजबूत, सतत, समावेशी और संतुलित वृद्धि को आगे बढ़ाना शामिल है। उन्होंने कहा कि वह मित्रता और सहयोग के बंधन को और गहरा करने के लिए कई नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
 

उन्होंने कहा,'मुझे भरोसा है कि हमारे मेहमान भारतीय आतिथ्य की गर्मजोशी का आनंद लेंगे।' उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को रात्रि भोज का आयोजन करेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा, '10 सितंबर को नेता राजघाट पर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उसी दिन जी-20 के नेता एक स्वस्थ 'पृथ्वी' के लिए 'एक परिवार' की तरह एक स्थायी और न्यायसंगत 'भविष्य' के लिए अपना सामूहिक दृष्टिकोण साझा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व बैंक द्वारा तैयार जी-20 रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने केवल छह साल में वित्तीय समावेशन (फाइनेंशियल इनक्लूजन) के लक्ष्य हासिल कर लिए हैं, अन्यथा इसमें कम से कम 47 साल लगते। उन्होंने ट्वीट में कहा, 'डिजिटल सार्वजनिक ढांचे द्वारा संचालित वित्तीय समावेशन में भारत की छलांग! विश्व बैंक द्वारा तैयार किए गए जी-20 के एक दस्तावेज में भारत के विकास पर एक बहुत ही रुचिपूर्ण बिंदु साझा किया गया है।'

उन्होंने कहा, 'भारत ने केवल छह साल में वित्तीय समावेशन लक्ष्य हासिल किया है अन्यथा इसमें कम से कम 47 साल लगते। हमारे मजबूत डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचे और हमारे लोगों की भावना के लिए बधाई। यह तेजी से प्रगति और नवाचार (इनोवेशन) का भी ही प्रमाण है।' गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि रिपोर्ट में माना गया है कि मोदी सरकार द्वारा निर्मित मजबूत जन धन, आधार और मोबाइल ट्रिनिटी बुनियादी ढांचे ने लाखों लोगों को सशक्त बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed