फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   firing started between security forces and terrorists in Shopia Killora Village

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर

Sat, 04 Aug 2018 08:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शोपियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शोपियां Updated Sat, 04 Aug 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
firing started between security forces and terrorists in Shopia Killora Village

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। सेना के एक अधिकारी ने आज बताया कि इसके साथ ही रात से जारी अभियान में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ‘‘शोपियां के किल्लूरा में अभियान में चार और आतंकवादी मारे गए हैं। एक आतंकवादी कल रात मारा गया था।’’ उन्होंने बताया कि अभियान अब भी जारी है। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर कल रात सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकी मारे गए थे। जिनमें दो लश्कर व एक हिजबुल का आतंकी था। मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ है जबकि दो घायल हुए हैं। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर के दुर्सू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी तथा सीआरपीएफ के जवानों ने वीरवार को देर रात घेराबंदी की। अंधेरा होने के चलते जनरेटर और फ्लड लाइट्स का इस्तेमाल किया गया। घेरा सख्त होता देख रात करीब साढ़े 12 बजे एक घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। मकान में छिपे दो आतंकियों ने अंधेरे में भागने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि रात भर रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही। शुक्रवार की सुबह दोबारा मुठभेड़ शुरू हुई। दूसरी ओर से गोलीबारी थम गई तो दो आतंकियों के मारे जाने की खबर आई। इस बीच, जवानों ने जब शव की बरामदगी के लिए तलाशी अभियान चलाया तो एक आतंकी ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें 22 आरआर के सिपाही विजय कुमार, सिपाही रणजीत और एसओजी का जवान इरफान अहमद वानी घायल हो गए। तीनों घायलों को श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल शिफ्ट किया गया। डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि अस्पताल में विजय कुमार ने दम तोड़ दिया। सोपोर में 12 घंटे चली मुठभेड़ में आतंकियों के मारे जाने के बाद हिंसा की आशंका में सोपोर के सभी स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed