फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Firing inside police station: Sena leader critical, on ventilator, says Thane hospital

Maharashtra: थाने के अंदर गोलीबारी में घायल शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ की हालत गंभीर, मिलने पहुंचे सीएम शिंदे

Sat, 03 Feb 2024 03:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 Feb 2024 03:25 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे में थाने के भीतर गोलीबारी में घायल शिवसेना विधायक महेश गायकवाड़ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Firing inside police station: Sena leader critical, on ventilator, says Thane hospital
महेश गायकवाड़ से मिलने पहुंचे सीएम शिंदे। - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के कल्याण से शिवसेना के नेता महेश गायकवाड़ का इलाज कर रहे अस्पताल ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है। ठाणे जिले के उल्हासनगर में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार रात एक पुलिस थाने के भीतर भाजपा के विधायक गणपत गायकवाड़ ने उनपर गोली चला दी थी। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन


अस्पताल ने शनिवार को अपना मेडिकल बुलेटिन जारी किया। इसमें कहा गया, 'शुक्रवार की रात को कई गोलियां लगने के बाद महेश गायकवाड़ घायल हालत में जुपिटर अस्पताल आए। आपातकालीन जीवन रक्षक सर्जरी के रूप में रात में उनका तुरंत ऑपरेशन किया गया।'
विज्ञापन


बुलेटिन में कहा गया, 'सर्जरी के बाद वह आईसीयू में हैं और वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत अभी गंभीर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रहे हैं। इस टीम में इंटसिविस्ट, जनरल सर्जन और थोरैसिक और आर्थोपेडिक सर्जन शामिल हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें राहुल पाटिल के रूप में पहचाने गए एक अन्य घायल के बारे में भी जानकारी दी गई। बुलेटिन में बताया गया कि उन्हें भी गोली लगी थी। रात में ही उनका ऑपरेशन किया गया और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया और उनकी हालत स्थिर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed