फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fires Break Out in High-Rise Buildings in Ahmedabad and Mumbai Bandra Area Women Hospitalized

Fire In Multi-Storey Buildings: अहमदाबाद और मुंबई की बहुमंजिला इमारतों में आग; महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती

Tue, 24 Dec 2024 08:57 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 24 Dec 2024 08:57 AM IST
सार

गुजरात के अहमदाबाद शहर में मंगलवार सुबह एक बहुमंजिला वाणिज्यिक इमारत में आग लग गई। इससे परिसर में स्थित कई कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गए। दूसरी ओर मुंबई के बांद्रा इलाके में सोमवार की देर रात 15 मंजिला इमारत के एक अपार्टमेंट में आग लग गई।

विज्ञापन
Fires Break Out in High-Rise Buildings in Ahmedabad and Mumbai Bandra Area Women Hospitalized
Fire - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात में अहमदाबाद और महाराष्ट्र में बांद्रा इलाके से भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। अहमदाबाद के थलतेज में टाइटेनियम बिल्डिंग की दसवीं मंजिल पर आज सुबह आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया और गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इसके अलावा मुंबई के बांद्रा इलाके में बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। हादसे में एक महिला झुलस गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निगम अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


पहले जानते हैं गुजरात की घटना के बारे में
गुजरात के अहमदाबाद शहर में मंगलवार सुबह एक बहुमंजिला वाणिज्यिक इमारत में आग लग गई। इससे परिसर में स्थित कई कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि आग सुबह साढ़े चार बजे थलतेज इलाके में टाइटेनियम स्क्वायर बिल्डिंग के सी-ब्लॉक की नौवीं मंजिल पर लगी, जहां विभिन्न कार्यालय स्थित हैं। आग 8वीं और 10वीं मंजिल तक फैल गई। आग संभवतः शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी। गनीमत रही कि घटना के समय इमारत में स्थित कार्यालय खाली थे। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 28 गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर भेजे गए। आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे।
विज्ञापन

 


मुंबई: बुजुर्ग महिला अस्पताल में भर्ती, नौ लोगों को बचाया गया
दूसरी ओर मुंबई के बांद्रा इलाके में सोमवार की देर रात 15 मंजिला इमारत के एक अपार्टमेंट में आग लग गई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों का उपयोग कर इमारत से नौ लोगों को बचा लिया, जबकि परिसर में 80 वर्षीय एक महिला बेहोश पाई गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

निगम के एक अधिकारी ने बताया कि बांद्रा (पश्चिम) स्थित फॉर्च्यून एन्क्लेव इमारत की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में देर रात करीब एक बजे आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों समेत अन्य अग्निशमन उपकरण घटनास्थल पर भेजे गए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।


शान की बिल्डिंग में भी लगी आग
इससे पहले मुंबई में देर रात एक और अपार्टमेंट में आग लगने की खबर सामने आई थी। इसी बिल्डिंग में बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर शान का भी घर है। गायक शान की रिहायशी इमारत में आग लगने की सूचना मिलने पर  मौके पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed