उत्तराखंड में बेकाबू आग से सरकार सतर्क, राजनाथ ने की समीक्षा बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग के बेकाबू हो जाने के बाद केंद्र ने मोर्चा संभाल लिया है। इस क्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सूबे के राज्यपाल केके पॉल और मुख्य सचिव से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने एहतियात बरतते हुए 16 राज्यों को प्री अलर्ट जारी किया है।
गृह मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा कर आग पर काबू पाने के लिए उत्तराखंड को हर संभव मदद देने की घोषणा की है। इस बीच हालात संभालने केलिए वायुसेना और एनडीआरएफ की टीमों को उत्तराखंड रवाना किया गया है। राजनाथ ने कहा कि है कि जरूरत पड़ने पर वायु सेना और एनडीआरएफ की और टीमें मौके पर भेजी जाएंगी।
गौरतलब है कि बीते दो दिनों से उत्तराखंड के जंगों के 1900 हैक्टेयर क्षेत्र में फैली आग लगातार बेकाबू होती जा रही है। गृह मंत्री ने रविवार पूर्वाहन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उत्तराखंड की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक के बाद उन्होंने सूबे के राज्यपाल से फोन पर बातचीत करने के अलावा राज्य के मुख्य सचिव से भी स्थिति पर गंभीर चर्चा की।
वायुसेना कर रही है मदद
राजनाथ ने मंत्रालय के अधिकारियों को आग बुझाने को ले कर चलाए जा रहे अभियान पर हर पल नजर रखने का निर्देश दिया है। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि फिलहाल दो एमआई 17 हेलीकॉप्टर के साथ वायुसेना का 11 सदस्यीय दल आसमान से कृत्रिम बारिश के जरिए आग बुझाने में जुटा है। इनकी मदद एनडीआरएफ की तीन और एसडीआरएफ की एक कंपनी कर रही है।
इस बीच पर्यावरण मंत्रालय ने खास एहतियात बरतते हुए 16 राज्यों को 30 जून तक आग लगने जैसी घटनाओं की आशंका जाहिर करते हुए सतर्क किया है। मंत्रालय के विशेष सचिव एसएस नेगी ने बताया कि यह प्री अलर्ट है। इसके तहत सभी राज्यों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।