फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire In Guwahati Assam Four People Injured Latest Updates

Assam: गुवाहाटी में भीषण आग में चार लोग घायल, आठ कुकी उग्रवादियों ने असम राइफल्स के सामने किया आत्मसमर्पण

Sat, 20 Aug 2022 04:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 20 Aug 2022 04:40 PM IST
सार

आग से आसपास की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। जिस भोजनालय से आग लगने की सूचना मिली है, वह नेमकेयर अस्पताल का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Fire In Guwahati Assam Four People Injured Latest Updates
आग (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम की राजधानी गुवाहाटी के भांगागढ़ इलाके में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से चार लोग घायल हो गए। दलमक की गाड़ियों ने आग पर समय काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक, भांगागढ़ में फ्लाईओवर के पास एक भोजनालय के तीन एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट होने से भयंकर आग लगी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आग से आसपास की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। जिस भोजनालय से आग लगने की सूचना मिली है, वह नेमकेयर अस्पताल का बताया जा रहा है। हादसे में चार लोगों के घायल होने की खबर है। दमकल की गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


इस बीच खबर आ रही है कि कुकी ट्राइबल यूनियन (केटीयू) के आठ आतंकवादियों ने असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग में असम राइफल्स के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि असम राइफल्स के जवानों ने हिंसक गतिविधियों में शामिल केटीयू उग्रवादियों को मुख्य धारा में आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को आत्मसमर्पण करने वाले आठों कार्यकर्ता उग्रवादी समूह कुकी रिवोल्यूशनरी आर्मी (केआरए) के अलग सदस्य थे और पिछले साल केटीयू में शामिल हुए थे। उल्लेखनीय है कि समूह मुख्य रूप से नागालैंड, मणिपुर और असम के दीमा हसाओ और कार्बी आंगलोंग जिलों के कुकी-बहुल क्षेत्र में काम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed