फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire in a ship going to Oman with 14 crew members of Indian origin Navy INS Tabar Saves Life

INS Tabar: भारतीय मूल के 14 चालक दल के सदस्यों के साथ ओमान जा रहे जहाज में आग; देवदूत बना नौसेना का आईएनएस तबर

Mon, 30 Jun 2025 10:10 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 30 Jun 2025 10:10 AM IST
विज्ञापन
Fire in a ship going to Oman with 14 crew members of Indian origin Navy INS Tabar Saves Life
जहाज में लगी आग - फोटो : ANI

ओमान की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसेना के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तबर ने एक जहाज पर लगी आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। जहाज कांडला से शिनस (भारत से ओमान) जा रहा था। उसके इंजन के आसपास भीषण आग लग गई थी और जहाज पर बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया था। जहाज की ओर से आपाल कॉल आने के बाद आईएनएस तबर ने तुरंत बचाव व राहत कार्य शुरू किया। फिलहाल आग पर काबू पाने का काम जारी है।

विज्ञापन

Fire in a ship going to Oman with 14 crew members of Indian origin Navy INS Tabar Saves Life
ओमान की खाड़ी में जहाज में लगी आग - फोटो : ANI

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, 'ओमान की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसेना के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तबर को 29 जून को पुलाऊ के ध्वज वाले एमटी यी चेंग 6 से एक आपात कॉल आया। इसमें उनसे मदद मांगी गई। भारतीय मूल के 14 चालक दल के सदस्यों के साथ जहाज कांडला, भारत से शिनस, ओमान जा रहा था। जहाज के इंजन कक्ष में भीषण आग लग गई थी। इस वजह से जहाज पर बिजली ठप पड़ गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Fire in a ship going to Oman with 14 crew members of Indian origin Navy INS Tabar Saves Life
ओमान की खाड़ी में जहाज में लगी आग - फोटो : ANI

नौसेना ने आगे बताया कि आईएनएस तबर से तत्काल मदद की अपील स्वीकार की गई। आईएनएस तबर से अग्निशमन दल और उपकरणों को नाव और हेलीकॉप्टर की मदद से आग की चपेट में आ रहे जहाज पर भेजा गया। 13 भारतीय नौसैनिक और टैंकर के पांच चालक दल के सदस्य अग्निशमन दल में शामिल हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। जहाज पर आग की लपटें अब कम होने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed