{"_id":"613320e38ebc3eb626307148","slug":"fire-broke-out-in-the-seventh-storey-of-a-building-in-borivali-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: बोरिवली में एक इमारत की सातवीं मंजिल में लगी भीषण आग, एक दमकल अधिकारी झुलसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: बोरिवली में एक इमारत की सातवीं मंजिल में लगी भीषण आग, एक दमकल अधिकारी झुलसा
Sat, 04 Sep 2021 01:01 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:01 PM IST
सार
मुंबई के बोरिवली स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई है। बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर यह आग लगी है। इस हादसे में एक दमकल अधिकारी गंभीर रूप से झुलस गया है, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुंबई में आग का तांडव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। मुंबई के बोरिवली स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई है। बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर यह आग लगी है। इस हादसे में एक दमकल अधिकारी गंभीर रूप से झुलस गया हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग इतनी भीषण है कि पूरा इलाका धुएं के गुबार से काला पर गया है। फिलहाल दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सकरी रास्ता होने की वजह से दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड विभाग के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने आसपास की इमारतों को खाली कराने के निर्देश दिए हैं। आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई ने आग लगने का वीडियो जारी किया है। आप देख सकते हैं कि आग कितनी खतरनाक तरीके से फैल रही है।
विज्ञापन