{"_id":"57c157904f1c1ba435d4f17f","slug":"fire-broke-out-in-government-hospital-of-murshidabad-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगालः मुर्शिदाबाद जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, 2 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगालः मुर्शिदाबाद जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, 2 की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 27 Aug 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जिला अस्पताल में दोपहर में अचानक आग लग गई। समाचार एजेंसी एनआई के मुताबिक इस हादसे में 2 की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। आग लगने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही है। आग इतनी भीषण थी कि वार्ड तक पुहंच गई और कई वार्ड में धुआं भर गया। तिमारदार मरीजों को वार्ड से उठाकर भागने लगे। अफरातफरी में कई लोगों ने अस्पताल की खिड़की तोड़कर जान बचाई।
विज्ञापन
राहत व बचाव टीम ने क़ी मशक्कत के बाद अस्पताल के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला। राहत कार्य जारी है। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
One dead and many feared trapped, after fire broke out in the medicines dept of a Govt hospital in Murshidabad, WB pic.twitter.com/s0aLaLabMR
— ANI (@ANI_news) August 27, 2016