फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: two arrested for posting Pak Independence Day status on Instagram

Maharashtra: इंस्टाग्राम पर पाक स्वतंत्रता दिवस का स्टेटस लगाना पड़ा महंगा, पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा

Wed, 16 Aug 2023 04:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 16 Aug 2023 04:11 AM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि उनके आचरण, बोलने के तरीके और व्यवहार से ऐसा लगता है कि वे 15 अगस्त को देश में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के इरादे से ऐसा कर रहे थे। 

विज्ञापन
Maharashtra: two arrested for posting Pak Independence Day status on Instagram
मुंबई पुलिस (फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई पुलिस ने कोलाबा के दो कॉलेज छात्रों को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर स्टेटस के रूप में पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में दोनों को चेतावनी के साथ रिहा कर दिया गया। मुंबई पुलिस के अनुसार, कोलाबा के एक कारोबारी ने सोमवार को पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई कि क्षेत्र के कुछ लड़के इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह को अपने स्टेटस के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। व्यक्ति ने कहा कि इससे सांप्रदायिक तनाव हो सकता है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर कोलाबा पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने सोमवार देर रात लड़कों का पता लगाया और उन्हें पुलिस स्टेशन ले आए और सीआरपीसी 151 (3) के तहत हिरासत में रखा। इस दौरान पुलिस ने उनके मोबाइल की जांच की और पाया कि दोनों ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी स्टेटस के रूप में इस्तेमाल किया था। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन का स्क्रीनशॉट लिया और उन्हें जब्त कर लिया।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि उनके आचरण, बोलने के तरीके और व्यवहार से ऐसा लगता है कि वे 15 अगस्त को देश में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के इरादे से ऐसा कर रहे थे। बता दें, पाकिस्तान 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाणे में अपार्टमेंट में आग
महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार तड़के एक अपार्टमेंट में आग लग गई। ठाणे नगर निगम ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां जुटी हुई हैं। हालांकि, अबतक आग लगने का कारण सामने नहीं आ सका है। टीम कारणों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed