महाराष्ट्र: अहमदनगर के सिविल अस्पताल में दर्दनाक हादसा, आईसीयू में आग लगने से 11 की मौत
महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई है। इस आग में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 13 -14 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई है जिसमें 11 कोरोना रोगियों की मौत हो गई। यहां कोरोना रोगियों का इलाज चल रहा था। आग में झुलसे लोगों को पास के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के तुरंत बाद अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के अहमदनगर शहर में जिला सिविल अस्पताल के आईसीयू में शनिवार को भीषण आग लगने से कम से कम 11 कोरोनो वायरस रोगियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।
आग शनिवार सुबह 11.30 बजे के आसपास लगी
आग शनिवार सुबह 11.30 बजे के आसपास लगी। इस दौरान आईसीयू वार्ड में 20 लोग मौजूद थे, इनमें से कुछ वैंटिलेटर पर भी थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। जानकारी के अनुसार जिस वार्ड में आग लगी, वह अस्पताल के बिलकुल बीचो-बीच है।
भीषण आग पर काबू पाने में आ रही दिक्कतें
आग लगने पर पहले अस्पताल के अग्निशमन यंत्र से इस पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन यह कोशिश नाकाम रही। इसके बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। इसके अलावा पुलिसकर्मी और अस्पताल प्रबंधन के लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे।
पीएम ने जताया शोक
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक प्रकट किया है। पीएम मोदी ने कहा- महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुए लोगों की मृत्यु से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो।
राहुल गांधी ने भी जताया दुख
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से लोगों की मौत देखना दुखद है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने आग में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं भेजी हैं।
ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने दिए जांच के आदेश
महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने आग लगने की घटना की विस्तृत जांच का आदेश दिया है। उन्होंने दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की निरीक्षण टीम अस्पताल पहुंच गई है और पुलिस पंचनामा के बाद जांच शुरू करेगी। राउत ने ट्विटर पर कहा कि अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा, मैंने इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच, बिजली निरीक्षण विभाग घटना स्थल पर पहुंच गया है। पुलिस पंचनामा पूरा होने के बाद निरीक्षण दल अपनी जांच शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री मौके पर पहुंचीं
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीन पवार ने जिला अस्पताल का दौरा किया और हालात का जायजा लिया।
Maharashtra: MoS (Health) Dr Bharati Pravin Pawar visited Ahmednagar District Hospital following an incident of fire here today that claimed the lives of 11 people. pic.twitter.com/bLAwY4jf1Y
— ANI (@ANI) November 6, 2021