Gujarat: जामनगर के होटल में लगी भीषण आग, स्टाफ सहित 27 लोग मौजूद थे, सभी सुरक्षित
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि होटल में 25 से ज्यादा लोगों के फंसे हो सकते हैं। करीब आठ लोगों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के जामनगर से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राज्य के जामनगर में भीषण आग की घटना सामने आई है। यह आग एक होटल में लगी है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। होटल में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
#WATCH | A fire broke out in a hotel in Gujarat's Jamnagar. Fire tenders present at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/bxCPPe3Cec
— ANI (@ANI) August 11, 2022विज्ञापन
जामनगर कलेक्टर सौरभ पारघी ने बताया कि मोती खावड़ी के पास होटल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। होटल में अतिथि और स्टाफ को मिलाकर 27 लोग थे। सभी सुरक्षित हैं। 2-3 लोगों ने सांस फूलने की शिकायत की है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग के कारण का अब तक पता नहीं चल सका
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
आणंद में ऑटो रिक्शा और मोटरबाइक से कार की भिड़ंत, छह की मौत
वहीं, आणंद जिले के सोजित्रा गांव के निकट गुरुवार शाम तेज रफ्तार एसयूवी के एक ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल से टकरा जाने से तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक अजीत राजियान ने कहा कि किरीट पाढियार (एसयूवी ड्राइवर) वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में उसे पकड़ लिया गया। मृतक जिले के सोजित्रा और बोरियावी गांव के रहने वाले थे।