ठाणे: अस्पताल की दवा की दुकान में लगी आग, कोरोना मरीजों को किया शिफ्ट
महाराष्ट्र के ठाणे में दीया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की दवा की दुकान में मंगलवार रात करीब 11 बजे आग लग गई। दमकल विभाग की एक गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया है। इस बीच एहतियातन अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित चार मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। ठाणे नगर निगम ने यह जानकारी दी है।
A fire broke out at the medical shop of Diya Multispeciality Hospital in Thane at around 11 pm. A fire engine rushed to the site. Four COVID-19 patients admitted to the ICU ward of the hospital are being shifted: Thane Municipal Corporation, Maharashtra
विज्ञापन
— ANI (@ANI) August 11, 2020
जानकारी के अनुसार, अस्पताल में आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। साथ ही आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चला है।
विजयवाड़ा के कोविड केयर सेंटर में लगी आग से हो गई थी 10 लोगों की मौत
बता दें कि दो दिन पहले आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एक होटल में भी भीषण आग लग गई थी। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 30 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था। इस होटल में कोविड केयर सेंटर बनाया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था। राज्य के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने इस घटना की जांच के आदेश दिए थे। वहीं, पीएम मोदी ने भी हर संभव सहायता का भरोसा दिया था।