फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire breaks out in Kochi multi-storey shopping complex Big News in hindi

Big News: कोच्चि की बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगी आग, खाक हुई बिल्डिंग; IAF प्रमुख ने किया ईईएल का दौरा

Sat, 23 Dec 2023 06:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 23 Dec 2023 06:32 AM IST
सार

अंगमाली पुलिस ने बताया कि शाम को आग का चला। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है। आस-पास की इमारतें सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आखिर यह आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Fire breaks out in Kochi multi-storey shopping complex Big News in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के कोच्चि शहर की एक बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को आग लग गई। बिल्डिंग आग में जलकर खाक हो गया। अंदेशा है कि एक व्यक्ति बिल्डिंग में फंस गया है। अंगमाली पुलिस ने बताया कि शाम को आग का चला। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है। आस-पास की इमारतें सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आखिर यह आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


वायुसेना प्रमुख ने किया ईईएल लिमिटेड का दौरा
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने शुक्रवार को  कि रक्षा आपूर्तिकर्ता फर्म इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड के संयंत्र का दौरा किया। वायुसेना ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। सोलर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक और अध्यक्ष सत्यनारायण नवल ने वायुसेना प्रमुख का स्वागत किया। 
विज्ञापन


सफरदिघी को नया बंदरगाह घोषित करने पर सहमति
भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग का विस्तार करने और अंतर्देशीय जल पारगमन और व्यापार पर प्रोटोकॉल के तहत पश्चिम बंगाल स्थित सफरदिघी को नया बंदरगाह घोषित करने पर सहमति जताई गई। भारत-बांग्लादेश के बीच तीन उच्च स्तरीय वार्ताएं हुईं। भारत की ओर से एक बयान जारी कर फैसले की जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने वीजा सहित कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनकपुर और अयोध्या के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करेंगे भारत-नेपाल 
नेपाल और भारत जनकपुर और अयोध्या के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। ताकि दोनों शहरों के बीच आना-जाना आसान हो जाए और दोनों सिस्टर सिटी तरह हो जाएं। भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में नेपाली दूतावास को चैंबर ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जनकपुर के मेयर मनोज कुमार साह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए खुशी हुई। हम जनकपुर और अयोध्या के बीच सिस्टर सिटी संबंध स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं।

अगवा बालक को चार दिन बाद किया दस्तयाब
रेलवे पुलिस ने दो महीने के एक बच्चे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चार दिन पहले बोरीवली रेलवे स्टेशन के बच्चे को अगवा किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। बच्चे के अगवा होने की शिकायत दर्ज होने के बाद चार टीमें गठित की गईं। पुलिस का कहना है कि आरोपी बच्चे को पुणे लेकर गए थे। केस दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।

आपराधिक विधेयकों को मंजूरी पर जयशंकर बोले- यह उपनिवेशवाद से मुक्ति में मील का पत्थर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को संसद से तीन नये आपराधिक विधेयकों के पारित होने की सराहना की और कहा औपनिवेशिक युग के कानूनों को बदलने और भारत के उदय के लिए उपनिवेशवाद से मुक्ति में ये मील के पत्थर। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा, कानूनी, पुलिस और जांच प्रणालियों को अद्यतन करने से कमजोर लोगों के लिए सुरक्षा बढ़ती है। संगठित अपराध और आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी प्रतिक्रिया की सुविधा भी मिलती है। उन्होंने कहा, ये विधेयक संगठित अपराध, आतंकवाद और अन्य अपराधों के लिए प्रभावी प्रतिक्रिया की सुविधा भी देते हैं, जो प्रगति की हमारी यात्रा की जड़ पर हमला करते हैं।

ओडिशा के मेधावी छात्र दिल्ली में प्रधान से मिले
ओडिशा के विभिन्न जिलों के 89 प्रतिभाशाली छात्रों ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा, ओडिशा की युवा शक्ति का उत्साह, ऊर्जा और कर्तव्यों के प्रति सजगता आत्मविश्वास से भरने वाला है। यही युवा शक्ति एक सशक्त और  विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेगी।

केरल : नाबालिग के यौन उत्पीड़न के दोषी को 82 साल की कैद
केरल के पलक्कड की एक अदालत ने 2019 में 11 साल की एक लड़की के यौन उत्पीड़न के लिए एक व्यक्ति को शुक्रवार को कुल 82 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। पलक्कड की एक त्वरित अदालत के विशेष न्यायाधीश रामू रमेश चंद्रभानू ने दोषी सिवन पर 3,40,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने प्राधिकारियों को जुर्माने की राशि पीड़िता को प्रदान करने का निर्देश दिया। विशेष लोक अभियोजक निशा विजय कुमार ने कहा कि आरोपी 40 साल जेल में काटेगा। उसे अधिकतम कारावास की सजा सुनाई गई है।

रिश्वतखोरी मामले में आईआरएस अफसर को सात साल कैद
चेन्नई में सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के तत्कालीन प्रवासियों के संरक्षक अधिकारी (पीओई) को रिश्वत मामले में सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने इसी मामले में एक एजेंट को चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। आरोपी आईआरएस अधिकारी आर शेखर, तत्कालीन प्रवासियों के संरक्षक (पीओई), चेन्नई और अनवर हुसैन, एक निजी व्यक्ति (भर्ती एजेंट) पर भी 18,000 रुपये का जुर्माना लगाया। सीबीआई ने उक्त आरोपियों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2007 से 2009 के दौरान आर शेखर ने अनवर हुसैन सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर एक साजिश रची। अनवर हुसैन ने प्रवास की मंजूरी के लिए विभिन्न भर्ती एजेंटों से 'स्पीड मनी' के रूप में रिश्वत की रकम एकत्र की।
 
महिला पत्रकार पर केरल सीएम पर जूता फेंकने का आरोप

केरल छात्र संघ (केएसयू) के कार्यकर्ताओं की ओर से एक बस पर जूते फेंकने की घटना में पुलिस ने पांचवें आरोपी के रूप में एक महिला टेलीविजन पत्रकार विनीता वीजी को आरोपी ठहराया है। बस में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनके कैबिनेट सहयोगी नव केरल सदा कार्यक्रम के तहत यात्रा कर रहे थे। केएसयू विपक्षी कांग्रेस की छात्र शाखा है। पुलिस ने घटना में चार केएसयू कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि अब मलयालम समाचार चैनल ट्वेंटी फोर की रिपोर्टर विनीता वीजी को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।

कर्नाटक : छात्रों से शौचालय साफ कराने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित
कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल में छात्रों से शौचालय साफ कराने के मामले के तूल पकड़ने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने व छात्रों के परिजनों के प्रदर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बैठक कर अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही इसकी वास्तविक रिपोर्ट भी मांगी है।  
 
पीआरबी विधेयक प्रिंट मीडिया की जरूरतें करेगा पूरी : आईएनएस
इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) ने प्रेस और पत्रिकाओं के पंजीकरण विधेयक (पीआरबी) के संसद से पारित होने का स्वागत किया। सोसाइटी ने इसे देश में प्रेस को नियंत्रित करने वाले नियामक ढांचे के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। सोसायटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने एक बयान में कहा, यह विधेयक डिजिटल युग में प्रिंट मीडिया उद्योग की बढ़ती जरूरतों को संबोधित करता है। शर्मा ने जीवंत और गतिशील प्रिंट मीडिया के सामने आने वाली समकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए कानून को अद्यतन करने के महत्व को पहचानने में कानून निर्माताओं के प्रयासों की भी सराहना की।

एयरसेल-मैक्सिस मामला : चिदंबरम पिता-पुत्र से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
दिल्ली हाईकोर्ट ने एयरसेल-मैक्सिस मामले में निचली अदालत के एक आदेश को चुनौती देने वाली केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की याचिका पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति चिदंबरम और अन्य आरोपियों से जवाब मांगा है। निचली अदालत ने सीबीआई को इन आरोपियों को गैर-भरोसेमंद दस्तावेज भी देने का निर्देश दिया था। सीबीआई ने उसी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने चिदंबरम व अन्य से अपना जवाब एक हफ्ते में दाखिल करने का आदेश देते हुए सुनवाई 11 जनवरी के लिए स्थगित कर दी है। उससे संबंधित मामला 18 जनवरी के लिए सूचीबद्ध है। सीबीआई ने अपनी याचिका में कहा कि आरोपियों को सभी गैर-भरोसेमंद दस्तावेज मुहैया कराने का निचली अदालत का निर्देश गलत है।


27 से शुरू हो रहे मुख्य सचिवों के सम्मेलन की पीएम करेंगे अध्यक्षता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27-29 दिसंबर को दिल्ली में मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्य सचिवों का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र और राज्य सरकारों के बीच साझेदारी को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। युवा जिला कलेक्टर, मजिस्ट्रेट सहित राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कई केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed