{"_id":"59e568464f1c1b60678b6087","slug":"fire-breaks-out-at-pmo-early-morning-at-room-number-242","type":"story","status":"publish","title_hn":"PMO में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PMO में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने पाया काबू
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अति सुरक्षित पीएम ऑफिस के एक हिस्से में मंगलवार को तड़के आग लग गई । आग कमरा नंबर 242 में लगी थी।। बताया जा रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट होने के बाद ये हादसा हुआ। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मंगलवार को करीब सुबह करीब 3.30 बजे आग लगी थी।
विज्ञापन
इसके बाद करीब 10 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों ने बताया कि उनकी टीम ने करीब 20 मिनट बाद इस आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग की वजह से कमरा धुंआ से भर गया था। यह कमरा पीएमओ में दूसरे तल पर स्थित है।
विज्ञापन
अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि पीएमओ के आधिकारिक दस्तावेज आग की चपेट में आए हैं या नहीं। साथ ही आग से कितना नुकसान हुआ है इसका अंदाजा भी नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
#Delhi: Fire broke out in Room No. 242, located on the second floor of Prime Minister's Office around 3.35 AM. Situation now under control. pic.twitter.com/9dW5bVLsNI
— ANI (@ANI) October 17, 2017