{"_id":"6ad8ebc7088fe3d2960aee77","slug":"fire-at-kolkata-iconic-biswa-bangla-gate-hanging-restaurant-updates-many-saves-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता के मशहूर हैंगिंग रेस्टोरेंट में लगी आग: नीचे सड़क पर गिरीं चिंगारियां; 60 लोगों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता के मशहूर हैंगिंग रेस्टोरेंट में लगी आग: नीचे सड़क पर गिरीं चिंगारियां; 60 लोगों को सुरक्षित निकाला
Wed, 21 Oct 2026 10:13 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:13 PM IST
सार
कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में मशहूर विश्व बांग्ला गेट में हैंगिंग रेस्टोरेंट में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। पुलिस और दमकल विभाग ने समय रहते रेस्टोरेंट से 60 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
कोलकाता के हैंगिंग रेस्टोरेंट में लगी आग
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में स्थित मशहूर विश्व बांग्ला गेट के हैंगिंग रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। आग लगते ही रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते रेस्टोरेंट से धुआं उठने लगा और आग की चिंगारियां करीब 82 फीट नीचे सड़क पर गिरने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और रेस्टोरेंट में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने के बाद इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे 50 से 60 लोग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को दुर्गा पूजा का आखिरी दिन यानी विजयादशमी होने के कारण विश्व बांग्ला गेट के हैंगिंग रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। यह कोलकाता में अपनी तरह का इकलौता हैंगिंग रेस्टोरेंट है। शाम करीब 6:30 बजे रेस्टोरेंट में लगभग 50 से 60 मेहमान खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग की चिंगारियां रेस्टोरेंट से नीचे सड़क पर गिरने लगीं, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
हालात को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर विश्व बांग्ला गेट के नीचे से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया। इसके बाद रेस्टोरेंट में मौजूद सभी मेहमानों और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर, दमकल ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही बिधाननगर के पुलिस कमिश्नर अमित कुमार भारत राठौड़ मौके पर पहुंचे। उनके साथ न्यू टाउन और टेक्नो सिटी पुलिस थानों के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे। मौके का जायजा लेने के बाद पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे विश्व बांग्ला गेट के ऊपरी हिस्से में बने रेस्टोरेंट में आग लगी थी। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया।
शॉर्ट सर्किट या किचन में खराबी से लगी आग?
फिलहाल आग लगने की सही वजह सामने नहीं आई है। दमकल विभाग और पश्चिम बंगाल हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HIDCO) के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी या रेस्टोरेंट के किचन में किसी तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ।
राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेस्टोरेंट में मौजूद सभी मेहमानों और कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई और पुलिस की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया।