{"_id":"64d7e47994648039c5018af6","slug":"fire-at-explosives-factory-in-nagpur-maharashtra-latest-news-in-hindi-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: नागपुर में विस्फोटक फैक्ट्री में आग लगने से एक कर्मचारी की मौत, दूसरा झुलसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: नागपुर में विस्फोटक फैक्ट्री में आग लगने से एक कर्मचारी की मौत, दूसरा झुलसा
Sun, 13 Aug 2023 01:28 AM IST
गुलाम अहमद
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के नागपुर में एक विस्फोटक बनाने वाली फैक्टरी में शनिवार को आग लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बुरी तरह झुलस गया। इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड (ईईएल) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे कंपनी के शिव सवांगा स्थित संयंत्र में हुई, जहां अपशिष्ट पदार्थ जलाए जा रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अपशिष्ट पदार्थों के जलने से विस्फोट हो गया, जिसमें दो कर्मचारी झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारी में से एक की बाद में मौत हो गई, जबकि उसके सहयोगी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह 40 फीसदी तक जल गया है। एसपी विशाल आनंद ने बताया कि आग में प्रतीक खडतकर (21) नामक युवक की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच करेगी।
विज्ञापन
पालघर के वसई में गिरजाघर में तोड़फोड़
वहीं, महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में एक गिरजाघर में कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ की। पुलिस ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को उपद्रवियों ने बारमपुर इलाके में गिरजाघर में तोड़फोड़ की और वहां रखे सामान को नुकसान पहुंचाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिकारी ने बताया कि वसई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है। वहीं, आर्कबिशप फेलिक्स मचाडो ने घटना की निंदा की है और लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है।
विज्ञापन