फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR registered against Sanjay Raut over allegation against CM son

Maharashtra: संजय राउत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सीएम के बेटे पर लगाए गए आरोपों को लेकर मानहानि का केस दर्ज

Thu, 23 Feb 2023 12:43 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 12:43 AM IST
सार

राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में कहा था, लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने की सुपारी ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को दी है।

विज्ञापन
FIR registered against Sanjay Raut over allegation against CM son
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाणे शहर में बुधवार देर रात शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें दावा किया गया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे से उनकी जान को खतरा है।
विज्ञापन


ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे ने राउत के खिलाफ मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। जिसके आधार पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत के खिलाफ ठाणे के कापूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


इन धाराओं में दर्ज किया गया मामला
एक अधिकारी ने कहा कि आईपीसी की धारा 153 (ए) (विभिन्न समूहों, धर्मों आदि के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना),500 (मानहानि) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में कहा था कि लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने की सुपारी ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला 
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने मंगलवार 21 फरवरी को पुलिस को पत्र लिखकर खुद को जान का खतरा बताया। उन्होंने चिट्ठी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे से खुद को जान को खतरा होने का आरोप लगाया। वहीं, शिंदे गुट के एक विधायक ने इसे घटिया हथकंडा बताया। 

पत्र की प्रति फडणवीस को भी भेजी
राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में कई आरोप लगाए हैं। इसकी प्रतियां गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ठाणे शहर की पुलिस को भी भेजी गईं।

आदित्य ठाकरे ने कही थी यह बात
मामले में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। दुर्भाग्य से इन गद्दार विधायकों पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है। मुंबई के माहिम इलाके में एक विधायक ने गोलीबारी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।


राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने की जांच की मांग 
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत के शिकायत की जांच के लिए ग्रहमंत्रालय से मांग की है। उन्होंने कहा कि राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे ने उन्हें खत्म करने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को काम पर रखा है, राज्य के गृह मंत्री को इसकी जांच करानी चाहिए।  
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed