फराह खान के पति पर FIR, सीएम योगी को कहा था गुंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में शिरीष कुंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कुंदर ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सीएम के खिलाफ टिप्पणी की थी। वह आदित्यनाथ के सीएम बनने से नाराज हैं और उन्होंने अपना गुस्सा ट्वीट के जरिए निकाला था। कोरियोग्राफर फराह खान के पति शिरीष अपने बेबाक जवाबों और ट्वीट के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।
शिरीष ने योगी आदित्यनाथ को 'गुंडा' कहा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा 'अगर किसी गुंडे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है तो दाउद इब्राहिम को सीबीआई निदेशक और विजय माल्या को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का गवर्नर बना देना चाहिए।'
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 'किसी गुंड़े को यह सोचकर सत्ता सौंपना की दंगे फसाद रुक जाएंगे ठीक वैसा ही जैसे किसी रेपिस्ट को अनुमति देकर यह उम्मीद लगाना कि इससे रेप रुक जाएंगे।'
UP: FIR registered in Hazratganj against filmmaker and Farah Khan's husband Shirish Kunder for his tweet against UP CM Yogi Adityanath. pic.twitter.com/X2Kgmds3u3
— ANI UP (@ANINewsUP) March 24, 2017
Going by the logic of making a goon as CM so that he behaves, Dawood can be CBI Director. And Mallya - RBI Governor.
— Shirish Kunder (@ShirishKunder) March 21, 2017