फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR registered against filmmaker and Farah Khan's husband Shirish Kunder

फराह खान के पति पर FIR, सीएम योगी को कहा था गुंडा

Fri, 24 Mar 2017 09:29 PM IST
amarujala.com- Submitted by : मोहित
amarujala.com- Submitted by : मोहित Updated Fri, 24 Mar 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against filmmaker and Farah Khan's husband Shirish Kunder

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में शिरीष कुंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कुंदर ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सीएम के खिलाफ टिप्पणी की थी। वह आदित्यनाथ के सीएम बनने से नाराज हैं और उन्‍होंने अपना गुस्सा ट्वीट के जरिए निकाला था। कोरियोग्राफर फराह खान के पति शिरीष अपने बेबाक जवाबों और ट्वीट के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

विज्ञापन


शिरीष ने योगी आदित्यनाथ को 'गुंडा' कहा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा 'अगर किसी गुंडे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है तो दाउद इब्राहिम को सीबीआई निदेशक और विजय माल्या को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का गवर्नर बना देना चाहिए।'
विज्ञापन


उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 'किसी गुंड़े को यह सोचकर सत्ता सौंपना की दंगे फसाद रुक जाएंगे ठीक वैसा ही जैसे किसी रेपिस्ट को अनुमति देकर यह उम्मीद लगाना कि इससे रेप रुक जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन



FIR registered against filmmaker and Farah Khan's husband Shirish Kunder
सीएम आदित्यनाथ व फिल्म मेकर शिरीष कुंदर - फोटो : amar ujala
शिरीष के इस ट्वीट से नाराज एक यूजर ने उन्हें लूजर बोला तो किसी ने उनकी पत्नी फराह खान का नाम लेकर उनका मजाक उड़ाया। उसने लिखा कि शिरीष खुद कुछ नहीं करते और उनकी पत्नी पैसा कमाकर लाती है।

Going by the logic of making a goon as CM so that he behaves, Dawood can be CBI Director. And Mallya - RBI Governor.

— Shirish Kunder (@ShirishKunder) March 21, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed